टेक एंड गैजेट्स

टेक मैन्युफैक्चरिंग में चीन की टूटेगी कमर! हाईटेक मटेरियल के निर्यात पर अमेरिका ने लगाया बैन

US Vs China: चीन ने पहले निर्यातकों को गैलियम जैसी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मटेरियर को अमेरिका भेजने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन करने की आवश्यकता बताई थी। अमेरिका की तथाकथित ‘कंपनी सूची’ में हाल ही में शामिल की गई लगभग सभी 140 कंपनियां चीन में स्थित हैं।

Image

manufacturing unit china (image-istock)

US Vs China: चीन ने गैलियम, जर्मेनियम, एंटीमनी और संभावित सैन्य उपयोग वाली अन्य प्रमुख हाई टेक्नोलॉजी मटेरियल के अमेरिका को निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की मंगलवार को घोषणा की। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने इस कदम की घोषणा अमेरिका द्वारा कंप्यूटर चिप बनाने वाले उपकरण, सॉफ्टवेयर और उच्च बैंडविड्थ मेमोरी चिप के निर्यात पर नियंत्रण के अधीन चीनी कंपनियों की अपनी सूची का विस्तार करने के बाद की। इन चिप का इस्तेमाल एडवांस एप्लीकेशन के लिए होता है।

140 कंपनियों पर पडे़गा असर

चीन ने पहले निर्यातकों को गैलियम जैसी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मटेरियर को अमेरिका भेजने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन करने की आवश्यकता बताई थी। अमेरिका की तथाकथित ‘कंपनी सूची’ में हाल ही में शामिल की गई लगभग सभी 140 कंपनियां चीन में स्थित हैं। हालांकि, जापान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर में कुछ कंपनियां चीन के स्वामित्व वाली हैं।

चीन ने जताया विरोध

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने इसका विरोध किया और कहा कि वह चीन के ‘अधिकारों और हितों’ की रक्षा के लिए कार्रवाई करेगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने मंगलवार को एक ब्रीफिंग में कहा, "चीन ने सेमीकंडक्टर निर्यात कंट्रोल उपायों को अपडेट करने, चीनी कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने और चीन की तकनीकी प्रगति के दुर्भावनापूर्ण दमन के लिए अमेरिका के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है।"

इनपुट- भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article