स्काईप्रो से मिलाया हाथअपने ग्राहकों के लिए देश भर में इंटरनेट प्रोटोकॉल-आधारित टीवी (आईपीटीवी) सर्विस शुरू करने के लिए स्काईप्रो के साथ साझेदारी की है। साझेदारी के माध्यम से, बीएसएनएल ग्राहक अपने स्मार्ट टीवी में स्काईप्रो टीवी ऐप के माध्यम से स्काईप्रो की आईपीटीवी सर्विस को एक्सेस कर सकते हैं।
यूजर्स को बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड नेटवर्क द्वारा संचालित 500 से अधिक एचडी / एसडी / लाइव चैनल, 20 से अधिक ओवर-द-टॉप (ओटीटी), और विभिन्न अन्य वैल्यू एडिट सर्विस (वीएएस), इंटरैक्टिव फीचर्स स्ट्रीम करने की सुविधा मिलेगी।
क्या है BSNL का प्लान?
पंजाब सर्किल के बीएसएनएल के चीफ जनरल मैनेजर (सीजीएम) अजय कुमार करहा ने कहा, "यह सर्विस एफटीटीएच ग्राहकों को कलर्स, स्टार, जी जैसे लोकप्रिय चैनलों और स्टार स्पोर्ट्स जैसे स्पोर्ट्स चैनलों तक एक्सेस देगा, जिसके लिए अलग बैंडविड्थ और सेट-टॉप-बॉक्स की आवश्यकता नहीं होती है। टेस्टिंग के बाद, हम चंडीगढ़ में 8,000 ग्राहकों के साथ इसकी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।"
