ChatGPT, Gemini and Grok Down: OpenAI का एआई चैटबॉट ChatGPT, Gemini और Grok की सेवाएं गुरुवार शाम को अचानक प्रभावित हो गईं जिसकी वजह से भारत समेत दुनियाभर में हजारों यूजर्स इनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ChatGPT, Gemini और Grow की सेवाओं को लेकर शिकायत की।
डाउनडिटेक्टर (Downdetector) के आंकड़ों के मुताबिक, कुछ ही समय में ChatGPT को लेकर शिकायतों की संख्या तेजी से इजाफा हुआ। ज्यादातर शिकायतें तो चैटजीपीटी के ठीक तरीके से काम नहीं करने से जुड़ी थीं, जबकि लगभग 8 फीसदी यूजर्स ने ऐप में परेशानी और 6 फीसदी ने वेब ब्राउजर के जरिए ChatGPT इस्तेमाल करने में दिक्कत की शिकायत की।
इन देशों में भी आई समस्या
ChatGPT का आउटेज महज भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन और कई अन्य देशों के यूजर्स ने भी ऐसी शिकायतें दर्ज कराईं।
OpenAI की सेवाएं भी हुईं प्रभावित
OpenAI में भी ऐसी ही समस्याएं देखी गईं।ओपनएआई की कुछ सेवाओं में सामान्य से ज्यादा एरर और देरी की पुष्टि हुई। कंपनी ने बताया कि उसकी टीम समस्या की जांच कर रही है। हालांकि, उस समय तक कंपनी ने आउटेज की पूरी वजह या इसे ठीक करने में लगने वाले समय के बारे में जानकारी नहीं दी थी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: भारत के स्वदेशी फाइटर जेट तेजस के प्रोडक्शन को मिलेगी नई रफ्तार, HAL को मिले 3 और F404 इंजन
Grok और Gemini में भी आई समस्या
एलन मस्क की कंपनी 'एक्स' का एआई चैटबॉट ग्रोक भी आउटेज से प्रभावित हुआ। कई एक्स यूजर्स ने शिकायत की कि ग्रोक ऐप बार-बार क्रैश हो रहा है और चैटबॉट सही तरीके से खुल नहीं रहा है। साथ ही कुछ यूजर्स को तो लॉगिन करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जबकि गूगल का मशहूर एआई चैटबॉट Gemini भी कुछ यूजर्स के लिए परेशानी की वजह बना। हालांकि, सभी यूजर्स ने तो नहीं, लेकिन कुछ यूजर्स ने जरूर ऐसी शिकायतें कीं कि वह Gemini को सामान्य तरीके से काम नहीं कर रहा था।
