टेक एंड गैजेट्स

BSNL ने करोड़ों ग्राहकों को दिया नए साल का तोहफा, अब 31 जनवरी तक मौज-ही-मौज

जो ग्राहक 31 जनवरी 2026 से पहले इस प्लान से रिचार्ज करते हैं, उन्हें यह अतिरिक्त डेटा बेनिफिट मिलेगा। BSNL के बाकी प्रमोशनल प्लान STV 347, STV 485 और PV 2399 में भी फेस्टिव पीरियड के दौरान रोजाना डेटा को 2GB से बढ़ाकर 3GB कर दिया गया था।

Image

BSNL New Year Plan

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने करीब एक करोड़ ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर शुरू किए गए अपने फेस्टिव प्रमोशनल ऑफर को अब 31 जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया है। इस एक्सटेंशन के तहत BSNL अपने सबसे सस्ते हाई-डेटा प्लान में रोजाना अतिरिक्त डेटा दे रही है। इस फैसले की जानकारी BSNL ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट के जरिए दी है।

Holiday Bonanza ऑफर क्या है?

BSNL ने पहले “Holiday Bonanza” के तहत चुनिंदा रिचार्ज प्लान्स पर रोजाना 0.5GB अतिरिक्त डेटा देने का ऐलान किया था। यह ऑफर शुरुआत में 4 जनवरी 2026 तक के लिए था। इस प्रमोशन में कुल चार प्रीपेड प्लान STV 225, STV 347, STV 485, PV 2399 शामिल थे। इन सभी प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है।

225 रुपये वाला प्लान बना सबसे खास

फेस्टिव ऑफर के एक्सटेंशन में BSNL ने खास तौर पर 225 रुपये वाले STV प्लान को हाइलाइट किया है।

  • डेटा बेनिफिट: अब इस प्लान में रोजाना 2.5GB की जगह 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा।
  • वैलिडिटी: प्लान की वैधता 30 दिन की ही रहेगी।
  • अन्य फायदे: अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS।

जो ग्राहक 31 जनवरी 2026 से पहले इस प्लान से रिचार्ज करते हैं, उन्हें यह अतिरिक्त डेटा बेनिफिट मिलेगा। BSNL के बाकी प्रमोशनल प्लान STV 347, STV 485 और PV 2399 में भी फेस्टिव पीरियड के दौरान रोजाना डेटा को 2GB से बढ़ाकर 3GB कर दिया गया था।

  • STV 347: 50 दिन की वैधता
  • STV 485: 72 दिन की वैधता
  • PV 2399: पूरे 365 दिन की वैधता वाला सालाना प्लान
हालांकि BSNL ने अभी साफ तौर पर यह नहीं बताया है कि इन तीनों प्लान्स पर अतिरिक्त डेटा का फायदा 31 जनवरी तक जारी रहेगा या नहीं।

ग्राहकों को क्या सलाह?

कंपनी ने भले ही एक्सटेंशन की पुष्टि की हो, लेकिन फिलहाल आधिकारिक तौर पर सिर्फ 225 रुपये वाले प्लान का जिक्र किया गया है। ऐसे में ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वे अपने रिचार्ज से पहले BSNL Selfcare ऐप पर जाकर अपने प्लान की लेटेस्ट डेटा बेनिफिट जरूर चेक कर लें।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article