टेक एंड गैजेट्स

कब आएगा BSNL का 4G इंटरनेट, सस्ते में रॉकेट की स्पीड से मिलेगा इंटरनेट

BSNL 4G Launch Soon In India: BSNL ने अपने 'मेड इन इंडिया' 4G इंटरनेट के लिए टाटा और सी-डॉट के साथ कोलैबोरेशन किया है। बीएसएनएल ने टीसीएस, तेजस नेटवर्क और सरकारी स्वामित्व वाली आईटीआई से लगभग 19,000 करोड़ रुपये के 4G नेटवर्क परिनियोजन का आदेश दिया है। कंपनी का दावा है कि BSNL 4G इंटरनेट में यूजर्स सुपर फास्ट इंटरनेट मिलेगा।

Image

BSNL 4G

BSNL 4G Launch Soon In India: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल इस साल अगस्त में अपनी 'मेड इन इंडिया' 4जी सेवा लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के सूत्रों के अनुसार, BSNL ने हाल ही में 4जी इंटरनेट की टेस्टिंग की है, जिसमें अधिकतम 40 से 45 Mbps की स्पीड से इंटरनेट डेटा एक्सेस देने का दावा किया गया है। इसके अलावा, भारत संचार निगम लिमिटेड ने पंजाब में स्वदेशी तकनीक पर निर्मित 4G सर्विस शुरू करने के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और टेलीकॉम रिसर्च संगठन सी-डॉट के साथ कोलैबोरेशन किया है।

BSNL का 'मेड इन इंडिया' 4G इंटरनेट

कंपनी का दावा है कि BSNL 4G इंटरनेट में यूजर्स सुपर फास्ट इंटरनेट मिलेगा। टेस्टिंग में कंपनी ने अधिकतम 40 से 45 एमबीपीएस की गति से इंटरनेट डेटा एक्सेस किया है। टेस्टिंग 700 मेगाहर्ट्ज और 2100 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड पर किया गया था। इसके अलावा, बीएसएनएल का पायलट प्रोजेक्ट पहले ही अपने 4G नेटवर्क में 8 लाख नए यूजर्स जोड़ चुका है।

अगस्त में लॉन्च होगा BSNL 4G

बीएसएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "सी-डॉट द्वारा निर्मित 4G कोर पंजाब में बीएसएनएल नेटवर्क में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इसे पिछले साल जुलाई में स्थापित किया गया था, और ऐसी कॉम्पलेक्स टेक्नोलॉजी की सफलता को साबित करने में 12 महीने लगते हैं। हालांकि , सी-डॉट का कोर 10 महीने के भीतर स्टेबल हो गया है, बीएसएनएल अगस्त में पूरे देश में आत्मनिर्भर 4जी

टेक्नोलॉजी पेश करेगा।"

TATA ने BSNL से मिलाया हाथ

BSNL ने अपने 'मेड इन इंडिया' 4G इंटरनेट के लिए टाटा और सी-डॉट के साथ कोलैबोरेशन किया है। बीएसएनएल ने टीसीएस, तेजस नेटवर्क और सरकारी स्वामित्व वाली आईटीआई से लगभग 19,000 करोड़ रुपये के 4G नेटवर्क परिनियोजन का आदेश दिया है। इसकी खास बात यह है कि इस नेटवर्क को बाद में 5G में बदला जा सकता है। बीएसएनएल के मोबाइल नेटवर्क को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है। जहां भी बीएसएनएल नेटवर्क पर सी-डॉट कोर उपलब्ध नहीं है, वहां उपकरण को मौजूदा कोर में एकीकृत किया जा रहा है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article