टेक एंड गैजेट्स

Bluetooth 6.1: आ गया ब्लूटूथ का नया वर्जन, अब मिलेगी पहले से ज्यादा प्राइवेसी और बैटरी बचत, जानें खास बातें

Bluetooth 6.1 Roll out: अब Bluetooth 6.1 में Randomized RPA (Resolvable Private Address) Updates नामक एक नया मैकेनिज्म जोड़ा गया है, जो यह तय करता है कि डिवाइस का एड्रेस कब और कैसे बदलेगा, इसमें अधिक अनिश्चितता (randomness) रहेगी। ब्लूटूथ-इनेबल्ड हर डिवाइस में एक यूनिक एड्रेस (पहचान) होता है, जिससे दूसरे डिवाइस उसे पहचानते हैं और कनेक्ट होते हैं।

Image

Bluetooth 6.1

Bluetooth 6.1: ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (एसआईजी) ने आधिकारिक तौर पर कोर स्पेसिफिकेशन 6.1 जारी कर दिया है, जिसमें यूजर्स की प्राइवेसी को बढ़ाने और बैटरी लाइफ को बढ़ाने पर केंद्रित कुछ सुधार शामिल किए गए हैं। Bluetooth की पुरानी प्राइवेसी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, Bluetooth 6.1 में एक नया सिक्योरिटी-फोकस्ड अपडेट पेश किया गया है, जो खास तौर पर डिवाइस ट्रैकिंग को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है।

ट्रैकिंग से रखेगा दूर

हालांकि Bluetooth का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर सुरक्षा हैकिंग के लिए कम ही होता है, लेकिन इसका लगातार ब्रॉडकास्ट होना अक्सर ट्रैकिंग के लिए एक बड़ा जरिया बन जाता है। कोई भी व्यक्ति Bluetooth सिग्नल्स के जरिए यह पता लगा सकता है कि कोई डिवाइस कब और कहां मौजूद था।

नए मैकेनिज्म से लैस है Bluetooth 6.1

अब Bluetooth 6.1 में Randomized RPA (Resolvable Private Address) Updates नामक एक नया मैकेनिज्म जोड़ा गया है, जो यह तय करता है कि डिवाइस का एड्रेस कब और कैसे बदलेगा, इसमें अधिक अनिश्चितता (randomness) रहेगी। इसका सीधा फायदा यह होगा कि थर्ड-पार्टी ट्रैकर्स के लिए किसी डिवाइस की पहचान करना या उसकी गतिविधियों को फॉलो करना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

क्या है Randomised RPA?

ब्लूटूथ-इनेबल्ड हर डिवाइस में एक यूनिक एड्रेस (पहचान) होता है, जिससे दूसरे डिवाइस उसे पहचानते हैं और कनेक्ट होते हैं। पहले ये एड्रेस हर कुछ तय समय (जैसे हर 15 मिनट) पर बदलता था ताकि यूजर की प्राइवेसी बनी रहे। लेकिन क्योंकि समय तय था, थर्ड-पार्टी ट्रैकर्स के लिए डिवाइस की एक्टिविटी ट्रैक करना संभव हो जाता था। अब Bluetooth 6.1 में यह एड्रेस रैंडम समय पर बदलेगा- जैसे हर 8 से 15 मिनट के बीच किसी भी समय- जिससे ट्रैकिंग करना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article