देश

उद्धव ठाकरे का बड़ा कदम; 18 जुलाई को नागपुर में होगा 'राम रक्षा आंदोलन', सीएम फडणवीस को भी न्योता

18 जुलाई को उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी नागपुर में 'राम रक्षा आंदोलन' करेंगे इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी निमंत्रण दिया है, साथ ही राम मंदिर के कोषाध्यक्ष का भी इस्तीफा मांगा है।

Image

नागपुर में 18 जुलाई को 'राम रक्षा आंदोलन' होगा

शिवसेना (Shiv Sena UBT) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने 18 जुलाई को नागपुर में पार्टी द्वारा आयोजित 'राम रक्षा आंदोलन' में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को न्योता दिया। शिवसेना (UBT) यह आंदोलन अयोध्या में राम मंदिर से कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में आयोजित कर रही है।

शिवसेना (UBT) अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह मुख्यमंत्री फडणवीस के गृहनगर नागपुर में शनिवार को आयोजित 'राम रक्षा आंदोलन' में शामिल होंगे। राउत ने फडणवीस को लिखे एक पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री अक्सर कहते हैं कि उन्होंने अयोध्या में राम जन्मभूमि को 'मुक्त' कराने के आंदोलन में हिस्सा लिया था।

'दावा किया जा रहा है कि सैकड़ों करोड़ रुपयों का गबन किया गया है'

शिवसेना (UBT) नेता ने सोशल मीडिया मंच 'फेसबुक' पर साझा किये गए पत्र में कहा, 'आज इसी राम मंदिर में चोरी, डकैती और धोखाधड़ी जैसे अपराध होने का आरोप है और यह दावा किया जा रहा है कि सैकड़ों करोड़ रुपयों का गबन किया गया है।'राज्यसभा सदस्य ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने स्वयं अयोध्या में हुई कथित चोरियों पर 'दुख' जताया है।

सीएम फडणवीस को आंदोलन में शामिल होने का न्योता

राउत ने फडणवीस को आंदोलन में शामिल होने का न्योता देते हुए कहा, 'शिवसेना (UBT) ने राम मंदिर से जुड़ी कथित लूट के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए 'राम रक्षा' अभियान शुरू किया है। समझिए कि 'राम रक्षा' का अभिप्राय 'भगवान राम की रक्षा' है।'

राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी का मामला

राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी का मामला पिछले महीने सामने आया। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए को एक विशेष जांच दल (SIT) गठित किया। एसआईटी द्वारा 23 जून को जमा की गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई और आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article