टेक एंड गैजेट्स

मानसून के मौसम में फोन चार्ज करते समय न करें ये गलती, हो सकता है बड़ा नुकसान

ज्यादातर स्मार्टफोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP रेटिंग के साथ आते हैं। इसका मतलब है कि हल्की बारिश या पानी की छींटों से फोन को आमतौर पर नुकसान नहीं पहुंचता। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि गीले फोन को तुरंत चार्ज पर लगा देना सुरक्षित है।

Image

स्मार्टफोन चार्जिंग में की गई लापरवाही आपका बड़ा नुकसान करा सकती है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

Monsoon Smartphone Tips: बारिश के दिनों में स्मार्टफोन को चार्ज करते समय थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। इस मौसम में हवा में नमी ज्यादा होने के कारण कई बार फोन का चार्जिंग पोर्ट गीला हो सकता है। ऐसे में अगर बिना जांचे फोन को चार्जर से कनेक्ट कर दिया जाए, तो शॉर्ट-सर्किट होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे फोन के अंदर के पार्ट्स, खासकर मदरबोर्ड को नुकसान पहुंच सकता है और रिपेयर में काफी पैसा खर्च हो सकता है।

आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP रेटिंग के साथ आते हैं। इसका मतलब है कि हल्की बारिश या पानी की छींटों से फोन को आमतौर पर नुकसान नहीं पहुंचता। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि गीले फोन को तुरंत चार्ज पर लगा देना सुरक्षित है। अगर पानी चार्जिंग पोर्ट के अंदर चला गया है, तो चार्जिंग के दौरान समस्या हो सकती है।

महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन में बेहतर वाटर रेजिस्टेंस देखने को मिलता है, इसलिए वे पानी के संपर्क में आने पर भी कई बार सुरक्षित रहते हैं। वहीं, मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन में कम सुरक्षा मिलती है, जिससे पानी की वजह से खराब होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए बारिश के मौसम में फोन चार्ज करने से पहले हमेशा यह सुनिश्चित करें कि चार्जिंग पोर्ट पूरी तरह सूखा हुआ हो। थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप अपने स्मार्टफोन को खराब होने से बचा सकते हैं और महंगे रिपेयर खर्च से भी बच सकते हैं।

बारिश में फोन चार्ज करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • फोन को चार्ज करने से पहले यह जरूर जांच लें कि उसका चार्जिंग पोर्ट पूरी तरह सूखा हुआ है। पोर्ट में नमी होने पर शॉर्ट-सर्किट का खतरा बढ़ सकता है। इससे फोन के साथ-साथ चार्जर भी खराब हो सकता है और आग लगने जैसी समस्या भी पैदा हो सकती है।
  • अगर आप बारिश में भीग गए हैं और आपका फोन भी गीला हो गया है, तो उसे तुरंत चार्ज पर न लगाएं। पहले फोन को अच्छी तरह से सूखने दें, उसके बाद ही चार्ज करें।
  • फोन को चार्ज करने से पहले चार्जर के USB पोर्ट को भी जरूर चेक करें। बारिश या नमी की वजह से चार्जर के पोर्ट में पानी पहुंच सकता है, जिससे चार्जर खराब हो सकता है।
  • जिस इलेक्ट्रिक बोर्ड या सॉकेट में आप फोन चार्ज कर रहे हैं, उसे भी अच्छे से जांच लें। बारिश के मौसम में नमी की वजह से इलेक्ट्रिक बोर्ड में खराबी या शॉर्ट-सर्किट का खतरा हो सकता है।
  • आजकल कई प्रीमियम स्मार्टफोन जैसे Google Pixel, Samsung Galaxy S Series और iPhone में चार्जिंग पोर्ट गीला होने पर अलर्ट मिल जाता है। ये फोन यूजर को पोर्ट सूखाने की सलाह देते हैं। कुछ नए एंड्रॉयड वर्जन में फोन सुरक्षा के लिए गीले USB पोर्ट को अस्थायी रूप से बंद भी कर देते हैं, जिसे पोर्ट सूखने के बाद दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत में यह भी पढ़ें- WhatsApp में छिपा है कमाल का फीचर, अनजान और स्पैम कॉल्स अपने आप हो जाएंगी साइलेंट
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article