टेक एंड गैजेट्स

सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट से लेकर आधार कार्ड डाउनलोड करने तक, कई जरूरी काम करता है DigiLocker, यहां जानें इसके बारे में सबकुछ

DigiLocker एक बेहद काम का डिजिटल टूल है, जो आपकी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित और कभी भी-कहीं भी एक्सेस करने लायक बनाता है। चाहे आपको रिजल्ट देखना हो, ड्राइविंग लाइसेंस दिखाना हो या पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी चेक करनी हो- सब कुछ एक ही ऐप में मिल जाता है।

Image

DigiLocker

Photo : Times Now Digital

DigiLocker App: अब सरकारी डॉक्यूमेंट्स को संभालना पहले जितना मुश्किल काम नहीं रहा। भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के तहत DigiLocker ऐप ये जरूरी काम आसान बना देता है। चाहे बात स्कूल-कॉलेज की मार्कशीट की हो, आधार-पैन कार्ड की, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट की- अब आपको फिजिकल डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं है। बस अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप रखें और जरूरी कागज तुरंत दिखाएं या डाउनलोड करें। यहां हम आपको DigiLocker में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट मिलते हैं, रिजल्ट (CBSE Results) कैसे चेक करें, पासपोर्ट कैसे देखें, और इसे डाउनलोड और इस्तेमाल करने का आसान तरीका क्या है, के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।

CBSE Results on DigiLocker: रिजल्ट भी देख सकेंगे

सिर्फ इतना ही नहीं, अब छात्र अपने बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट भी DigiLocker के जरिए सीधा देख और डाउनलोड कर सकते हैं। CBSE, ICSE और कई राज्य बोर्ड्स इससे जुड़ चुके हैं। इसके अलावा पासपोर्ट एप्लीकेशन की जानकारी, जन्म प्रमाण पत्र, इंश्योरेंस और पेंशन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स भी अब डिजिटल रूप में इसी एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

क्यों जरूरी है DigiLocker

DigiLocker न सिर्फ आपके डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित रखता है, बल्कि सरकारी कामों में समय और कागज की बर्बादी को भी कम करता है। ऐसे में यह बहुत उपयोगी ऐप बन जाता है।

DigiLocker में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स मिलते हैं?

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • 10वीं और 12वीं का मार्कशीट (CBSE, ICSE, कई राज्य बोर्ड्स)
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)
  • COVID-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट
  • यूनिवर्सिटी डिग्रियां
  • इंश्योरेंस पॉलिसी
  • पेंशन दस्तावेज
  • और कई सरकारी प्रमाणपत्र

क्या DigiLocker पर रिजल्ट देखा जा सकता है?

हां, CBSE, ICSE और कई राज्य बोर्ड्स के रिजल्ट DigiLocker पर उपलब्ध होते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने DigiLocker अकाउंट में लॉगिन कर के सीधे मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

DigiLocker कैसे डाउनलोड करें?

DigiLocker ऐप डाउनलोड करना बहुत आसान है। आप Android यूजर हैं तो Google Play Store पर जाएं और “DigiLocker” सर्च करें। वहीं यदि आप आईफोन यूजर हैं तो Apple App Store पर जाकर DigiLocker डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप [https://www.digilocker.gov.in] वेबसाइट पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

DigiLocker का इस्तेमाल कैसे करें?

  • 1. ऐप या वेबसाइट खोलें।
  • 2. मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें और OTP डालें।
  • 3. अपना आधार नंबर लिंक करें (जरूरी है)।
  • 4. एक बार अकाउंट बन जाने पर, "Issued Documents" सेक्शन में जाकर अलग-अलग विभागों से डॉक्यूमेंट्स फेच करें।
  • 5. सभी डॉक्यूमेंट PDF में सेव होते हैं और आप उन्हें किसी भी समय डाउनलोड या शेयर कर सकते हैं।

DigiLocker कितना सुरक्षित है?

DigiLocker भारत सरकार की डिजिटल इंडिया योजना का हिस्सा है और यह हाई-लेवल सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स के तहत काम करता है। आपका डेटा एन्क्रिप्टेड होता है और केवल OTP/पासवर्ड के जरिए ही एक्सेस किया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article