टेक एंड गैजेट्स

Namo App के 'फोटो बूथ' फीचर के कायल हुए बिल गेट्स, जानें क्या है यह फीचर और कैसे करता है काम

What Is Namo App Photo Booth Feature: नमो ऐप में एक एआई फीचर मिलता है। इस फीचर का नाम फोटो बूथ (Photo Booth Feature) है। इस फीचर की खासियत है कि यह यूजर्स के चेहरे की पहचान एआई की मदद से करता है और प्रधानमंत्री के साथ अपनी तस्वीर सर्च करने में मदद करता है।

Image

Bill Gates Meets PM Modi

Bill Gates Meets PM Modi: पीएम मोदी ने बिल गेट्स से अपनी मुलाकात के दौरान नमो ऐप के 'फोटो बूथ' फीचर के बारे में बताया। पीएम मोदी ने कहा कि नमो ऐप पर आप पीएम के साथ अपनी फोटो अपलोड करते हैं तो यह आपकी पुरानी सभी फोटो दिखाता है। बिल गेट्स ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली। इस फोटो को जैसे ही नमो ऐप (Namo App) पर अपलोड किया गया तो इसमें मोदी और बिल गेट्स की कई पुरानी फोटो डिस्प्ले हुईं। जिसके बाद माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर इस फीचर के कायल हो गए। चलिए जानते हैं इस फीचर और इसकी खासियत के बारे में...

क्या है 'फोटो बूथ' फीचर?

नरेंद्र मोदी ऐप, जिसे नमो ऐप के नाम से भी जाना जाता है में एक एआई फीचर मिलता है। इस फीचर का नाम फोटो बूथ (Photo Booth Feature) है। इस फीचर की खासियत है कि यह यूजर्स के चेहरे की पहचान एआई की मदद से करता है और प्रधानमंत्री के साथ अपनी तस्वीर सर्च करने में मदद करता है। यानी यदि आपने कभी पीएम मोदी के साथ फोटो ली है तो आपको अपनी फोटो, 'फोटो बूथ' पर अपलोड करना है और यह आपको आपकी मोदी से साथ की सभी नई-पुरानी फोटो सर्च करके आपको दे देगा। इसमें आप 20 साल पुरानी फोटो भी खोज सकते हैं।

AI और नमो ऐप

माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और एडोबी जैसी कंपनियों के लिए AI-आधारित तकनीक का एकीकरण तेजी से महत्वपूर्ण हो गया है। यह तकनीक उन्हें यूजर्स को अधिक फीचर्स देने और भविष्य के लिए तैयार करने में सक्षम बनाती है। नमो ऐप पर नए फोटो बूथ फीचर के साथ, यूजर्स अब एआई की पावर की बदौलत पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर आसानी से ढूंढ सकते हैं।

आई और एआई

पीएम नरेंद्र मोदी और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने गुरुवार को पीएम आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच एआई और फ्यूचर टेक्नोलॉजी पर लंबी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने बिल गेट्स के साथ बातचीत में यह भी कहा, "...एआई बहुत महत्वपूर्ण है। कभी-कभी, मैं मजाक में कहता हूं कि हमारे देश में, हम अपनी मां को 'आई' कहते हैं। अब मैं कहता हूं कि जब कोई बच्चा पैदा होता है, तो वह 'आई' के साथ-साथ एआई भी कहता है।" चूँकि बच्चे इतने एडवांस हो गए हैं।”

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article