टेक एंड गैजेट्स

1.30 लाख वाला फोन, अब 85 हजार में, Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिल रही बड़ी Deal

यदि आप महंगा होने के कारण Samsung Galaxy S25 Ultra नहीं खऱीद पा रहे थे तो आपके लिए बड़ी खबर है। Samsung Galaxy S25 Ultra को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका है।

Image

1.30 लाख वाला फोन, अब 85 हजार में, Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिल रही बड़ी Deal

सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra अभी भी भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प बना हुआ है। इस साल फरवरी में इसके सक्सेसर के लॉन्च होने के बाद भी यह फोन अपनी हाई-एंड खूबियों की वजह से चर्चा में है। हालांकि इसकी कीमत अभी भी काफी ज्यादा है, लेकिन अब यूजर्स को इसे कम कीमत में खरीदने का मौका मिलने वाला है।

Amazon Prime Day Sale में मिलेगा सबसे बड़ा डिस्काउंट

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon की Prime Day Sale 2026 का आयोजन 4 जुलाई से 6 जुलाई तक किया जाएगा। कंपनी ने घोषणा की है कि इस सेल के दौरान Samsung Galaxy S25 Ultra को 85,000 रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। Amazon के अनुसार यह इस साल की सबसे कम कीमत होगी, जिस पर Galaxy S25 Ultra उपलब्ध कराया जाएगा।

1.29 लाख रुपये वाला फोन मिलेगा 84,999 रुपये में

Samsung Galaxy S25 Ultra के बेस मॉडल (12GB RAM और 256GB स्टोरेज) की मौजूदा कीमत Amazon पर 1,29,999 रुपये है। लेकिन Prime Day Sale के दौरान सभी ऑफर्स को मिलाकर इसकी कीमत घटकर 84,999 रुपये रह जाएगी। कंपनी ने अभी ऑफर का पूरा ब्रेकडाउन साझा नहीं किया है, लेकिन इसमें 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI सुविधा शामिल होगी। इसके अलावा ग्राहकों को तीन महीने का Amazon Music सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा।

Samsung Galaxy S25 Ultra के दमदार फीचर्स

Samsung Galaxy S25 Ultra एंड्रॉयड 15 पर चलता है और इसमें एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 7 दिया गया है। स्मार्टफोन में खास तौर पर तैयार किया गया Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर मिलता है। इसमें 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। फोन में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,400x3,120 पिक्सल है। इसमें 1Hz से 120Hz तक का वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

200 मेगापिक्सल कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम

कैमरा के मामले में भी Galaxy S25 Ultra काफी पावरफुल है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 200 मेगापिक्सल का है, जिसमें 2x इन-सेंसर जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) मिलता है।

इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा के साथ 5x ऑप्टिकल जूम और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा के साथ 3x ऑप्टिकल जूम दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

5G कनेक्टिविटी और 5000mAh बैटरी

कनेक्टिविटी के लिए Samsung Galaxy S25 Ultra में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, UWB, GPS और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी मौजूद है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। प्रीमियम डिजाइन, दमदार प्रोसेसर और एडवांस कैमरा फीचर्स की वजह से यह फोन अभी भी फ्लैगशिप कैटेगरी में मजबूत विकल्प बना हुआ है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article