क्वॉलकॉम ने WiFi 6 के अपग्रेड की घोषणा की है। ये अपग्रेड WiFi 7 है और ये नेक्स्ट जनरेशन वायरलेस कनेक्टिविटी स्टैंडर्ड है। उम्मीद है कि ये दोगुना इंटरनेट स्पीड देगा और WiFi 6 की तुलना में इसकी लेटेंसी आधी होगी। चूंकि WiFi 7 को डेवलप किया जा रहा है। इस बीच आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
WiFi 7 की घोषणा करते हुए क्वॉलकॉम ने कहा कि ये ना केवल स्पीड ऑफर करेगा बल्कि ये लो-लेटेंसी परफॉर्मेंस को भी इंप्रूव करेगा। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि Wi-Fi 7 में लेटेंसी, स्पीड और कैपेसिटी के इंप्रूवमेंट्स से इसका यूज XR, मेटावर्स, सोशल गेमिंग और एज कम्प्यूट में किया जाएगा।
क्या है WiFi 7? (What is WiFi 7?)
आपने कई बार प्रीमियम और मिड-प्रीमियम डिवाइसेज के स्पेसिफिकेशन्स में WiFi 6 का सपोर्ट लिखा देखा होगा। इससे आप ये समझ ही जाते होंगे कि इसका लेना-देना किसी तरह से WiFi से है और जितना बड़ा नंबर उतनी ही ज्यादा स्पीड। तो अब आने वाले दिनों में आपको कई डिवाइसेज में WiFi 7 दिखेगा।
WiFi 7 दरअसल WiFi 6 का अपग्रेड होगा। दावे के मुताबिक ये WiFi 6 के मुकाबले दोगुना फास्ट होगा। इस नए वायरलेस कनेक्टिविटी स्टैंडर्ड में 30Gbps का ट्रांसमिशन रेट मिलेगा। अगर आप WiFi 6 और WiFi 7 की तुलना करें तो आपको नेक्स्ट जनरेशन में WiFi 6 के 9.6Gbps के ट्रांसमिशन रेट की तुलना में काफी बड़ा अपग्रेड मिलने वाला है।
WiFi 7 में 320 MHz सिंगल-चैनल बैंडविड्थ का इस्तेमाल किया जाएगा। जबकि, WiFi 6 में 160MHz बैंडविड्थ का ही इस्तेमाल होता है। ज्यादा बैंडविड्थ से इससे ज्यादा डिवाइसेज कनेक्ट हो सकेंगे। इसका ज्यादा इस्तेमाल ऑफिस, रेस्टोरेंट और रेलवे स्टेशन्स पर सकेगा। इसमें और कई तरह के फीचर्स देखने को मिलेंगे।
