Telegram में आए ऑटो-डिलीट चैट ऑप्शन समेत कई नए फीचर्स, WhatsApp को मिलेगी टक्कर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 02:37 PM IST

लेटेस्ट अपडेट के तहत Telegram ने यूजर एक्सपीरिएंस को इंप्रूव करने के लिए कई नए फीचर्स जारी किए हैं। साथ ही नए फीचर्स के जरिए प्राइवेसी को भी इंप्रूव किया गया है। इन नए फीचर्स में ऑटो-डिलीट चैट ऑप्शन, इंप्रूव्ड पिक्चर-इन-पिक्चर सेटिंग और एन्हांस्ड बॉट कॉन्फ़िगरेशन शामिल हैं।

Telegram में आए ऑटो-डिलीट चैट ऑप्शन समेत कई नए फीचर्स, WhatsApp को मिलेगी टक्कर

लेटेस्ट अपडेट के तहत Telegram ने यूजर एक्सपीरिएंस को इंप्रूव करने के लिए कई नए फीचर्स जारी किए हैं। साथ ही नए फीचर्स के जरिए प्राइवेसी को भी इंप्रूव किया गया है। इन नए फीचर्स में ऑटो-डिलीट चैट ऑप्शन, इंप्रूव्ड पिक्चर-इन-पिक्चर सेटिंग और एन्हांस्ड बॉट कॉन्फ़िगरेशन शामिल हैं। इन नए फीचर्स वॉट्सऐप को टक्कर मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में। 

कस्टम नोटिफिकेशन साउंड: टेलीग्राम में यूजर्स अब कस्टम नोटिफिकेशन साउंड्स सेट कर सकते हैं। साथ ही यूजर्स 5 सेकेंड तक के ड्यूरेशन के लिए खुद के साउंड को मैसेज टोन के तौर पर सेट कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को  Telegram Settings> Notifications and Sounds पर जाना होगा। 

कस्टम म्यूट ड्यूरेशन: यूजर्स चैट्स के लिए अब कस्टम म्यूट ड्यूरेशन भी सेट कर सकते हैं। यूजर्स चैट्स को अब 8 घंटे से लेकर दो दिन तक के लिए साइलेंट कर सकते हैं। यूजर्स साइलेंट तरीके से नोटिफिकेशन पाने के लिए Disable Sound को सेलेक्ट कर सकते हैं या नोटिफिकेशन को पूरी तरह से बंद करने के लिए किसी भी म्यूट ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं। 

ऑटो डिलीट मेन्यू इन प्रोफाइल्स: इस लेटेस्ट टेलीग्राम अपडेट के जरिए प्रोफाइल्स के लिए एक नया ऑटो डिलीट मेन्यू फीचर भी ऐड किया गया है। यूजर्स इस मेन्यू का उपयोग चैट्स के लिए ऑटो-डिलीटिंग टाइमर सेट करने के लिए कर सकते हैं। ये एक तय समय के बाद सभी चैट कंटेंट को ऑटोमैटिकली डिलीट कर देगा। 

कुछ दूसरे फीचर्स: 

Telegram यूजर्स अब अपना फेवरेट शो या वीडियो देखते हुए भी एक दूसरे के साथ टेक्स्ट चैट कर सकते हैं। ये पिक्चर-इन-पिक्चर सेटिंग्स से हो सकेगा। साथ ही एंड्रॉयड और iOS यूजर्स दोनों ही ऐप का यूज करते हुए कई लैंग्वेज से मैसेज को ट्रांसलेट कर सकेंगे। साथ ही अपडेट के जरिए एक नया फूड इमोजी भी लॉन्च किया गया है। ताकी यूजर इंटरफेस और भी इंटरैक्टिव हो सके।

End of Article