Samsung Smartphones : सैमसंग गैलेक्सी M01, गैलेक्सी M11 भारत में हुआ सस्ता, जानें कीमतें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2020, 12:47 PM IST

सैमसंग (Samsung) ने भारत में गैलेक्सी एम सीरीज के तहत आने वाले अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स-गैलेक्सी एम01 (Galaxy M01) और एम 11 (Galaxy M11) की कीमतें घटा दी हैं। 

Samsung Smartphones : सैमसंग गैलेक्सी M01, गैलेक्सी M11 भारत में हुआ सस्ता, जानें कीमतें

नई दिल्ली : सैमसंग ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत में गैलेक्सी एम सीरीज के तहत आने वाले अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स-गैलेक्सी एम01 (Galaxy M01) और एम 11 (Galaxy M11) की कीमतें कम कर दी हैं। गैलेक्सी एम11 अब 10, 499 रुपए (3जीबी-32जीबी वेरिएंट) में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 4जीबी-64जीबी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये कर दी गई है। इन दो वेरिएंट्स में क्रमश: 1000 और 500 रुपये की कमी की गई है।

इसी तरह गैलेक्सी एम01 के 3जीबी-32जीबी वेरिएंट को 7999 रुपये में हासिल किया जा सकता है। इसकी कीमत में 400 रुपये की कमी की गई है।

सैमसंग ने अपने इन दो स्मार्टफोन को इस साल जून में लॉन्च किया गया है और लॉन्च से लेकर अब तक इनकी कीमतों में दूसरी बार कटौती की गई है।

End of Article