तगड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ Samsung का नया टैब भारत में लॉन्च, कीमत 17,999 रुपये से शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2022, 02:21 PM IST

Samsung Galaxy Tab A8 को भारत में गुरुवार को लॉन्च किया गया। इस गैलेक्सी टैबलेट में 10.5-इंच WUXGA डिस्प्ले दिया गया है। इसमें कंपनी ने 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। इसे दो वेरिएंट में उतारा गया है। इस टैब में 7,040mAh की काफी बड़ी बैटरी दी गई है।

तगड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ Samsung का नया टैब भारत में लॉन्च, कीमत 17,999 रुपये से शुरू

Samsung Galaxy Tab A8 को भारत में गुरुवार को लॉन्च किया गया। इस गैलेक्सी टैबलेट में 10.5-इंच WUXGA डिस्प्ले दिया गया है। इसमें कंपनी ने 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। इसे दो वेरिएंट में उतारा गया है। इस टैब में 7,040mAh की काफी बड़ी बैटरी दी गई है। साथ ही यहां Dolby Atmos सपोर्ट के साथ क्वॉड स्पीकर सेटअप भी दिया गया है। 

Samsung Galaxy Tab A8 के 3GB + 32GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है।  ये कीमत Wi-Fi ओनली वेरिएंट की है। वहीं, ग्राहक Wi-Fi + LTE वेरिएंट को 21,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इसी तरह Wi-Fi ओनली 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और Wi-Fi + LTE वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये तय की गई है। ग्राहक इसे ग्रे, पिंक, गोल्ड और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। 

सैमसंग के इस नए टैबलेट की बिक्री 17 जनवरी से अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के दौरान की जाएगी। ग्राहकों को ICICI बैंक कार्ड्स पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। साथ ही ग्राहक 4,499 रुपये वाले बुक कवर को 999 रुपये में खरीद पाएंगे। 

Samsung Galaxy Tab A8 के स्पेसिफिकेशन्स 

ये टैबलेट एंड्रॉयड 11 पर चलता है और इसमें 10.5-इंच WUXGA (1,920x1,200 पिक्सल) TFT डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग ने इस टैबलेट में 4GB तक रैम और 64GB तक स्टोरेज के साथ 2GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। हालांकि, कंपनी ने प्रोसेसर का नाम नहीं बताया है। 

फोटोग्राफी के लिए टैबलेट के रियर में 8MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही यहां फ्रंट में सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा मौजूद है। इस टैबलेट में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ क्वॉड स्पीकर सेटअप दिया गया है। 

कनेक्टिविटी के लिहाज से 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth v5, USB Type-C पोर्ट और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट मौजूद है। Samsung Galaxy Tab A8 की बैटरी 7,040mAh की है और यहां 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

End of Article