Oppo A16K को भारत में बुधवार को लॉन्च किया गया। ये नया फोन के ओप्पो के Oppo A16 का डाउन ग्रेडेड वर्जन है। इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G35 प्रोसेसर दिया गया है। इस नए स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। साथ ही थ्री-फिंगर ट्रांसलेट जैसे कई फीचर्स भी इसमें मौजूद हैं।
Oppo A16K के सिंगल 3GB + 32GB वेरिएंट की कीमत भारत में 10,490 रुपये रखी गई है। इस फोन को ब्लू, ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस नए फोन को ओप्पो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर समेत बाकी चैनल्स के जरिए भी खरीदा जा सकता है। ग्राहकों को इस फोन के साथ सभी प्रमुख बैंकों के जरिए तीन महीने तक नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिलेगा।
Oppo A16K के स्पेसिफिकेशन्स
डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड बेस्ड ColorOS 11.1 Lite पर चलता है और इसमें 6.52-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 3GB रैम के साथ MediaTek Helio G35 प्रोसेसर मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13MP का कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 5MP का कैमरा मौजूद है। इस फोन की इंटरनल मेमोरी 32GB की है, जिसे कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,230mAh की है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS/ A-GPS, Micro-USB और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें FlexDrop, थ्री-फिंगर ट्रांसलेट और फ्रीफॉर्म स्क्रीनशॉट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
