Reliance Jio के इस पॉपुलर प्लान की हुई वापसी, मिलेगा रोज 2GB डेटा और बहुत कुछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2022, 10:48 AM IST

बीते कुछ दिनों में टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतें बढ़ाई हैं। कुछ प्लान्स को बंद किया है और कुछ को कम बेनिफिट्स के साथ दोबारा पेश किया है। इस बीच अब Reliance Jio ने पॉपुलर 499 रुपये वाले प्लान को दोबारा पेश किया है।

Reliance Jio के इस पॉपुलर प्लान की हुई वापसी, मिलेगा रोज 2GB डेटा और बहुत कुछ

बीते कुछ दिनों में टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतें बढ़ाई हैं। कुछ प्लान्स को बंद किया है और कुछ को कम बेनिफिट्स के साथ दोबारा पेश किया है। इस बीच अब Reliance Jio ने पॉपुलर 499 रुपये वाले प्लान को दोबारा पेश किया है। अब इसमें 2GB डेली डेटा समेत कई नए बेनिफिट्स मिलेंगे। 

जियो के नए 499 रुपये वाले प्लान की बात करें तो अब ग्राहकों को इसमें रोज 2GB डेटा मिलेगा। इस लिमिट के बाद ग्राहक 64kbps की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। साथ ही अब इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100SMS का फायदा भी ग्राहकों को इस प्लान में मिलेगा। 

कंपनी के 499 रुपये वाले इस नए प्लान में ग्राहकों को एक साल के लिए फ्री में Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इन सबके साथ ही ग्राहकों को  JioCinema और JioTV जैसे ऐप्स का भी एक्सेस मिलेगा। नए यूजर्स को इस प्लान के जरिए जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इस प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। 

साथ ही जियो ने अपने 2,545 रुपये वाले एनुअल प्रीपेड प्लान में दिए जा रहे Happy New Year ऑफर के ड्यूरेशन को भी एक्सटेंड किया है। ये ऑफर पहले ग्राहकों के लिए केवल 2 जनवरी तक ही उपलब्ध था। अब ग्राहक कल यानी 7 जनवरी तक इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। 

आपको बता दें कंपनी का 2,545 रुपये वाला प्लान 336 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। हालांकि, न्यू ईयर ऑफर के तहत इसमें 29 दिन की एडिशनल वैलिडिटी ग्राहकों को दी जा रही है। ऐसे में ऑफर के तहत अभी रिचार्ज करने पर ग्राहकों को इस प्लान में टोटल 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को पोज 1.5GB डेटा, रोज 100SMS और अनलिमिटेड कॉल्स भी ऑफर किए जाते हैं। 

End of Article