OnePlus ने दुनिया का सबसे बड़ा एक्सपीरिएंस स्टोर बेंगलुरुमें ओपन किया है। इस स्टोर का नाम OnePlus Boulevard रखा गया है। इसे भारत का सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बिग्रेड रोड में लोकेट किया गया है।
इस स्टोर के स्ट्राक्टर में दो फ्लोर्स हैं। इसमें 39,000 से क्वायर फीट का रिटेल स्पेस है। साथ ही यहां कई एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स हैं। इस स्टोर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ग्राहकों प्रीमियम ऑफलाइन एक्सपीरिएंस ऑफर करे। ताकी ग्राहक ब्रैंड के प्रोडक्ट्स से सीधे इंटरैक्ट कर सकें।
जैसा कि OnePlus Boulevard नाम से ही समझा जा सकता है इसमें बहुत सारे नैचुरल और अर्थी (Earthy) एलिमेंट्स रखे गए हैं। यहां वॉल्स पर टेराकोटा मटेरियल फिनिशिंग भी दी गई है। साथ ही यहां देशभर के आर्टिस्ट्स से लिए गए क्ले और सिरेमिक आर्टवर्क्स भी रखे गए हैं।
ग्राउंड फ्लोर में काफी बड़ा एक्सपीरिएंस सेंटर रखा गया है। जहां ग्राहक OnePlus के सभी प्रोडक्ट्स को टच और फील कर सकते हैं। साथ ही यहां एक डेडिकेटेड कम्युनिटी जोन भी है। जहां कम्युनिटी लॉन्ज, गेमिंग जोन और इवेंट होस्ट करने के लिए ऑडिटोरियम भी है।
OnePlus Boulevard में सिग्नेचर कॉफी एक्सपीरिएंस जोन और स्पेशल अनबॉक्सिंग जोन भी है। ताकी ग्राहक नए प्रोडक्ट को ओपन और सेट कर सकें।
