OnePlus Nord 2T 5G भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, कीमत-फीचर्स लीक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 11:55 AM IST

OnePlus Nord 2T 5G को भारत में इस महीने के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। ये दावा एक टिप्स्टर ने किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और उपलब्धता की भी जानकारी लीक के जरिए सामने आई है।

OnePlus Nord 2T 5G भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, कीमत-फीचर्स लीक

OnePlus Nord 2T 5G को भारत में इस महीने के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। ये दावा एक टिप्स्टर ने किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और उपलब्धता की भी जानकारी लीक के जरिए सामने आई है। इस स्मार्टफोन को अलग-अलग बाजारों में OnePlus Nord 2 के T मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया था। 

एक टिप्स्टर ने इंडस्ट्री सोर्सेज के हवाले से ट्विटर पर ये जानकारी दी है कि OnePlus के इस फोन को भारत में इस महीने के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। साथ ही OnePlus Nord 2T 5G की कीमत भारत में 30,000 रुपये के अंदर रखी जाएगी। कहा ये भी गया है कि इसकी बिक्री अमेजन से की जाएगी। 

OnePlus Nord 2T 5G को कई बाजारों में मई में लॉन्च किया गया था। इस फोन की शुरुआती कीमत EUR 399 (लगभग 33,400 रुपये) रखी गई है। इस फोन को ग्रे शैडो और जेड फॉग कलर ऑप्शन में उतारा गया है। फिलहाल ये साफ नहीं है कि ये इंडियन वेरिएंट को ग्लोबल मॉडल की ही तरह सेम वेरिएंट्स में उतारा जाएगा या नहीं। 

OnePlus Nord 2T 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

लीक से ये जानकारी सामने आई है कि OnePlus Nord 2T 5G के इंडियन वेरिएंट के लिए स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल वेरिएंट जैसे ही होंगे। ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 बेस्ड OxygenOS 12.1 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.43-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12GB रैम के साथ MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32MP कैमरा मौजूद है। इसमें 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। इसकी बैटरी 4,500mAh की है और इसमें 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। 

End of Article