Realme Narzo 50 Pro 5G की भारत में आज है पहली सेल, ऐसे मिलेगी 2 हजार की छूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 10:34 AM IST

Realme ने पिछले महीने Narzo 50 लाइनअप में Narzo 50 5G और Narzo 50 Pro 5G को उतारा था। Narzo 50 Pro 5G की सेल 26 मई को होनी थी। हालांकि, कंपनी ने सेल को पोस्टपोन कर दिया था।

Realme Narzo 50 Pro 5G की भारत में आज है पहली सेल, ऐसे मिलेगी 2 हजार की छूट

Realme ने पिछले महीने Narzo 50 लाइनअप में  Narzo 50 5G और Narzo 50 Pro 5G को उतारा था। Narzo 50 Pro 5G की सेल 26 मई को होनी थी। हालांकि, कंपनी ने सेल को पोस्टपोन कर दिया था। अब Narzo 50 Pro 5G को देश में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। 

Narzo 50 Pro 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। इसे हायपर ब्लू और हायपर ब्लैक वाले दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ग्राहक रियलमी के इस नए फोन को अमेजन और रियलमी स्टोर से दोपहर 12 बजे से खरीद पाएंगे। लॉन्च ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को HDFC बैंक कार्ड्स के साथ फ्लैट 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। 

Realme Narzo 50 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

Realme Narzo 50 Pro 5G एंड्रॉयड 12 बेस्ड Realme UI 3.0 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच फुल-HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 8GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर मौजूद है। 

फोटोग्राफी के लिए रियलमी के इस फोन के रियर में 48MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। 

Realme Narzo 50 Pro 5G की बैटरी 5,000mAh की है और यहां 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसमें Dolby Atmos के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। 

End of Article