OnePlus 10R 5G को भारत में गुरुवार को लॉन्च किया गया। इसे दो एडिशन में उतारा गया है। इस हैंडसेट को 150W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 80W SuperVOOC चार्जिंग वाले दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसमें कूलिंग सिस्टम के साथ कस्टम डिजाइंड MediaTek Dimensity 8100-Max प्रोसेसर मौजूद है। कंपनी के दावे के मुताबिक, 150W वेरिएंट में फोन को महज 10 मिनट चार्ज कर दिन भर चलाया जा सकेगा।
OnePlus 10R 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 150W फास्ट चार्जिंग वाले OnePlus 10R 5G Endurance Edition की कीमत सिंगल 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 43,999 रुपये रखी गई है। इस फोन को फॉरेस्ट ग्रीन और सिएरा ब्लैक वाले दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
फोन के दोनों वेरिएंट्स की बिक्री 4 मई दोपहर 12 बजे से होगी। ग्राहक इसे Amazon, OnePlus ऑनलाइन स्टोर और OnePlus ऐप के जरिए खरीद पाएंगे। साथ ही ग्राहक फोन को वनप्लस एक्सक्लूसिव स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल स्टोर्स और क्रोमा से भी खरीद पाएंगे।
OnePlus 10R 5G के स्पेसिफिकेशन्स
डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 बेस्ड OxygenOS 12.1 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8100-Max प्रोसेसर मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है। OnePlus 10R 5G में 256GB तक UFS 3.1 इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
OnePlus 10R 5G Endurance Edition में 150W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग वाले वेरिएंट में 5,000mAh की बैटरी मौजूद है। इस फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी मौजूद हैं।
