30 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं BSNL के ये 5 प्रीपेड प्लान्स, कीमत 19 रुपये से शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 10:19 AM IST

Airtel, Jio और Vi के बाद BSNL ने भी 30 दिन की वैलिडिटी के साथ अपने प्रीपेड प्लान्स पेश किए थे। BSNL के 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स 19 रुपये से शुरू होते हैं। फिलहाल हम यहां आपको BSNL के पांच ऐसे रिचार्ज प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं। आपको बता दें ये प्लान्स अलग-अलग सर्किल के हिसाब से बदल सकते हैं।

30 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं BSNL के ये 5 प्रीपेड प्लान्स, कीमत 19 रुपये से शुरू

Airtel, Jio और Vi के बाद BSNL ने भी 30 दिन की वैलिडिटी के साथ अपने प्रीपेड प्लान्स पेश किए थे। BSNL के 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स 19 रुपये से शुरू होते हैं। फिलहाल हम यहां आपको BSNL के पांच ऐसे रिचार्ज प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं। आपको बता दें ये प्लान्स अलग-अलग सर्किल के हिसाब से बदल सकते हैं। यहां लिखे गए प्लान्स गुजरात सर्किल से लिए गए हैं। 

19 रुपये वाला प्लान

ये BSNL का सबसे बेसिक प्लान है। ये प्लान आपके काफी काम आएगा अगर आप सिम कार्ड को एक्टिव रखना चाहते हों। इस प्लान में आपको 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर 20 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग भी मिलेगी। हालांकि, इसमें डेटा या SMS बेनिफिट्स नहीं दिए जाते।

75 रुपये वाला प्लान 

इस प्लान में ग्राहकों को लोकल और नेशनल कॉल्स के लिए 200 मिनट्स, 2GB डेटा और 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही इसमें आपको पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन भी मिलेगा। 

147 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में ग्राहकों को लोकल और नेशनल दोनों जगह अनलिमिटेड कॉल्स, 10GB डेटा औऱ 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही आपको यहां BSNL ट्यून्स का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। हालांकि, इसमें आपको SMS बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे। 

247 रुपये वाला प्लान

अगर आप हेवी डेटा यूजर हैं तो ये प्लान आपके लिए है। इसमें ग्राहकों को 50GB अनलिमिटेड डेटा 30 दिन की वैलिडिटी के दौरान मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 100SMS का फायदा भी ग्राहकों को मिलेगा। इन सबके अलावा EROS Now सब्सक्रिप्शन, फ्री BSNL ट्यून्स और 10 रुपये का टॉक टाइम वैल्यू भी मिलेगा। 

299 रुपये वाला प्लान

BSNL के इस प्लान में ग्राहकों को रोज 3GB डेटा, टोटल 90GB डेटा, 30 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 100SMS ऑफर किया जा रहा है। लेकिन, बाकी कोई एडिशनल बेनिफिट्स नहीं हैं। 

End of Article