iQoo का दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन भारत में 27 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें खास बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 07:51 PM IST

iQoo Z6 Pro 5G को भारत में 27 अप्रैल लॉन्च किया जाएगा। इसकी घोषणा कंपनी ने गुरुवार को की। कंपनी ने कंफर्म किया है कि iQoo Z6 लाइनअप के इस अपकमिंग एडिशन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर दिया जाएगा।

iQoo का दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन भारत में 27 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें खास बातें

iQoo Z6 Pro 5G को भारत में 27 अप्रैल लॉन्च किया जाएगा। इसकी घोषणा कंपनी ने गुरुवार को की। कंपनी ने कंफर्म किया है कि iQoo Z6 लाइनअप के इस अपकमिंग एडिशन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर दिया जाएगा। साथ ही इसमें 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। 

कुछ पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक iQoo Z6 Pro 5G की कीमत 25,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन की कीमत को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। कंपनी के मुताबिक iQoo Z6 Pro 5G  की बिक्री कंपनी की वेबसाइट और Amazon से की जाएगी। 

iQoo Z6 Pro 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स 

इस स्मार्टफोन को हाल ही में एक हैंड्स ऑन वीडियो में स्पॉट किया गया था। इससे ये पता चला था कि इस स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 nits पीक ब्राइटनेस के साथ OLED डिस्प्ले होगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस स्मार्टफोन में Snapdragon 778G प्रोसेसर मौजूद होगा। साथ ही यहां कंपनी की VC लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। 

कंपनी ने ये भी दावा किया है कि 25 हजार की रेंज में मिलने वाले दूसरे स्मार्टफोन्स की तुलना में इस नए स्मार्टफोन का AnTuTu स्कोर सबसे ज्यादा होगा। ये स्कोर 5,50,000 से भी ज्यादा होगा। 

जानकारी ये भी मिली है कि इस स्मार्टफोन में 64MP प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। साथ ही इसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और एक मैक्रो कैमरा होगा। कंपनी ने फिलहाल फोन की बैटरी के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन बताया है कि इसमें 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। 

End of Article