Redmi Note 10 Pro Max से भी सस्ते में खरीदें iPhone XR! जानें तरीका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2021, 03:32 PM IST

iPhone XR Price Cut: Apple iPhone XR पुराने iPhone मॉडल्स में से एक है जो अभी तक सेल में उपलब्ध है। बीच-बीच में इस पर प्राइस कट और डिस्काउंट देखने को मिलते रहते हैं।

Redmi Note 10 Pro Max से भी सस्ते में खरीदें iPhone XR! जानें तरीका

iPhone XR Price Cut: Apple iPhone XR पुराने iPhone मॉडल्स में से एक है जो अभी तक सेल में उपलब्ध है। बीच-बीच में इस पर प्राइस कट और डिस्काउंट देखने को मिलते रहते हैं। Amazon पर इस फोन को लगभग कॉम्पैक्ट iPhone SE के बराबर की कीमत में ऑफर किया जा रहा है।

आप 128GB iPhone SE 2020 की कीमत में iPhone XR के बेस मॉडल को खरीद सकते हैं। लेकिन, कमाल की बात ये है कि iPhone XR को Redmi Note 10 Pro Max की कीमत में भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?  

अगर आप सही तरह से ऑफर्स का फायदा उठाएंगे तो Amazon से iPhone XR (64GB स्टोरेज) वेरिएंट को 18,599 रुपये में खरीद पाएंगे। इससे भी ज्यादा कीमत में Redmi Note 10 Pro Max का बेस मॉडल आता है। ऐसे ये डील iPhone SE 2020 से बेहतर साबित होगी।

Amazon पर iPhone XR के बेस वर्जन को फिलहाल 34,999 रुपये में सेल किया जा रहा है। इस कीमत में फोन के सभी वेरिएंट्स की बिक्री की जा रही है। यहां तक की प्रोडक्ट रेड वेरिएंट की भी। आपको ध्यान रहे कि iPhone XR के चार्जिंग एडैप्टर के साथ नहीं आते। केवल फोन और केबल मिलता है।

यूजर्स iPhone XR पर एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठा कर कीमत को और भी कम कर सकते हैं। अगर आप iPhone XR के लिए अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो आप 14,900 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। 

इसी तरह अगर आप Yes Bank या American Express Credit Card EMI के जरिए फोन को खरीदते हैं तो 1500 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी पा सकते हैं। इससे फोन की प्रभावी कीमत 18,599 रुपये हो जाएगी। हालांकि, ये भी ध्यान रहे कि आपको ऐसा फोन ही एक्सचेंज करना होगा जो 14,900 रुपये तक डिस्काउंट ऑफर कर सके। 

End of Article