Flipkart सेल: iPhone 12 पर मिल रहा है इतना बड़ा डिस्काउंट, ऑफर 10 जुलाई तक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 10:26 AM IST

Flipkart पर Apple iPhone 12 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस दो साल पुराने iPhone पर ग्राहक 12,000 रुपये के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, फ्लिपकार्ट ने अपने प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक्स सेल का आयोजन किया है। इसी सेल में कंपनी ने डिवाइस की कीमत घटाई है और यूजर्स को डिस्काउंट के अलावा कुछ बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

Flipkart सेल: iPhone 12 पर मिल रहा है इतना बड़ा डिस्काउंट, ऑफर 10 जुलाई तक

Flipkart पर Apple iPhone 12 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस दो साल पुराने iPhone पर ग्राहक 12,000 रुपये के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, फ्लिपकार्ट ने अपने प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक्स सेल का आयोजन किया है। इसी सेल में कंपनी ने डिवाइस की कीमत घटाई है और यूजर्स को डिस्काउंट के अलावा कुछ बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। ऑफर का फायदा ग्राहक केवल 10 जुलाई तक ले पाएंगे।

iPhone 12 की कीमत 65,990 रुपये से शुरू होती है। हालांकि, अभी ये फ्लिपकार्ट पर 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसके ऊपर ग्राहकों को बैंक ऑफर्स के साथ 1,250 रुपये तक की छूट भी मिलेगी। इस तरह ग्राहकों को टोटल 12,000 रुपये के डिस्काउंट का फायदा इस फोन पर मिलेगा। 

Apple iPhone 12 फ्लिपकार्ट ऑफर

फ्लिपकार्ट पर iPhone 12 का 64GB वेरिएंट 10,901 रुपये के डिस्काउंट के बाद 54,999 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहकों को फोन के लिए ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर वाले ऑप्शन मिलेंगे। इस डिस्काउंट के अलावा ग्राहक Citi क्रेडिट एंड डेबिट कार्ड्स पर 1,000 रुपये तक 10 प्रतिशत छूट और Citi क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन्स पर 1,250 रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों को टोटल 12,000 रुपये तक डिस्काउंट सीधे तौर पर iPhone 12 पर मिल जाएगा। ऐसे में फोन की प्रभावी कीमत 42,999 रुपये हो जाएगी। 

वहीं, iPhone 12 के 128GB और 256GB वेरिएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट पर क्रमश: 59,999 रुपये और 69,999 रुपये में हो रही है। दोनों पर 10,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iPhone 12 A14 Bionic प्रोसेसर, 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले, 12MP + 12MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और 12MP सेल्फी कैमरा  के साथ आता है। 

End of Article