अपने स्मार्टफोन से Facebook में ऐसे अपलोड करें HD क्वालिटी में Videos, जानें तरीका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 01:08 PM IST

दुनियाभर में लाखों लोग फेसबुक में अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं। फोटोज कम साइज के होते हैं इसलिए ये कम डेटा कंज्यूम करते हैं, जब तक आप खुद से इन्हें हाई रेजोल्यूशन में पोस्ट ना करें। वहीं, दूसरी तरफ वीडियोज ज्यादा साइज के होते हैं और ये डेटा का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग वीडियोज के लिए डिफॉल्ट तौर पर स्टैंडर्ड क्वालिटी का उपयोग करते हैं।

अपने स्मार्टफोन से Facebook में ऐसे अपलोड करें HD क्वालिटी में Videos, जानें तरीका

दुनियाभर में लाखों लोग फेसबुक में अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं। फोटोज कम साइज के होते हैं इसलिए ये कम डेटा कंज्यूम करते हैं, जब तक आप खुद से इन्हें हाई रेजोल्यूशन में पोस्ट ना करें। वहीं, दूसरी तरफ वीडियोज ज्यादा साइज के होते हैं और ये डेटा का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग वीडियोज के लिए डिफॉल्ट तौर पर स्टैंडर्ड क्वालिटी का उपयोग करते हैं। खासतौर पर जब यूजर्स मोबाइल डेटा से कनेक्टेड होते हैं। 

हालांकि, आपके पास डेटा और नेटवर्क कनेक्टिविटी को लेकर कोई दिक्कत ना हो तो आप फेसबुक में HD क्वालिटी वीडियोज भी पोस्ट कर सकते हैं। अगर आप फेसबुक में HD क्वालिटी वीडियो पोस्ट करना चाहते हैं तो इसका तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। 

फेसबुक में ऐसे अपलोड करें HD वीडियोज: 

  • अपने स्मार्टफोन में फेसबुक ऐप करें ओपन। 
  • इसके बाद तीन हॉरिजोंटल लाइन्स के जरिए मेन्यू में जाएं। 
  • यहां Settings & Privacy ऑप्शन पर जाएं। 
  • यहां से Settings में जाएं। 
  • यहां नीचे की तरफ स्क्रोल करने पर आपको Preferences सेक्शन दिखेगा। यहां से आपको Media ऑप्शन पर टैप करना होगा। यहां से आप Videos and Photos सेटिंग्स पेज पर आ जाएंगे। 
  • - यहां से वीडियो क्वालिटी सेक्शन में आएं और ऑप्टिमाइज्ड ऑप्शन पर टैप करें। 

Optimised ऑप्शन सेलेक्ट करने पर यूजर का डिफॉल्ट वीडियो उसके नेटवर्क पर बेस्ड होगा। यानी अगर यूजर्स के पास हाई स्पीड इंटरनेट होगा तो फेसबुक HD रेजोल्यूशन में वीडियो अपलोड करेगा। अगर कहीं यूजर्स के पास अच्छी नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं होगी तो वीडियो लो रेजोल्यूशन में अपलोड होगा। वहीं, Data saver ऑप्शन सेलेक्ट करने पर बेहतर नेटवर्क में भी लो रेजोल्यूशन में ही वीडियो अपलोड होगा। 

End of Article