आधार कार्ड के बिना CoWin पोर्टल पर बच्चों के वैक्सीन के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, जानें तरीका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2022, 12:27 PM IST

कोरोना महामारी को रोकने के लिए देश और दुनियाभर में तेजी से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में भारत में अब 12-14 साल के बच्चों के लिए भी वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 मार्च से कर दी गई है। इस उम्र के बच्चों को वैक्सीन की दो डोज लगाई जाएगी। बच्चों के लिए हैदराबाद स्थित दवा कंपनी बायोलॉजिकल ई के Corbevax को ही इजाजत दी गई है।

आधार कार्ड के बिना CoWin पोर्टल पर बच्चों के वैक्सीन के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, जानें तरीका

कोरोना महामारी को रोकने के लिए देश और दुनियाभर में तेजी से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में भारत में अब 12-14 साल के बच्चों के लिए भी वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 मार्च से कर दी गई है। इस उम्र के बच्चों को वैक्सीन की दो डोज लगाई जाएगी। बच्चों के लिए हैदराबाद स्थित दवा कंपनी बायोलॉजिकल ई के Corbevax को ही इजाजत दी गई है। साथ ही आपको बता दें 12 से 14 साल के बच्चों को केवल सरकारी केंद्रो पर ही वैक्सीन लगाई जाएगी। 

भारत में अब 12-14 साल के बच्चों के लिए रजिस्ट्रेशन Cowin ऐप या वेबसाइट के जरिए किया जा सकता है।  हालांकि, कुछ बच्चे इसलिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे हैं क्योंकि, उनके पास आधार कार्ड नहीं है। ऐसे में अगर आपके बच्चे का भी आधार कार्ड नहीं है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार ने आधार कार्ड के बिना रजिस्ट्रेशन के लिए भी कुछ व्यवस्था बना रखी है। आइए जानते हैं कि बिना आधार कार्ड बच्चों के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। 

इन डॉक्यूमेंट्स की ले सकते हैं मदद: 

- पैन कार्ड

- पासपोर्ट

- विकलांगता पहचान पत्र

- राशन कार्ड जिसमें बच्चे का नाम हो
 
- स्कूल ID

Cowin पोर्टल पर इस तरह करें बच्चों का रजिस्ट्रेशन: 

- रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको www.cowin.gov.in पर जाना होगा। 

- इसके बाद Register/Sign In ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 

- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर ऐड करना होगा। 

- इसके बाद OTP डालना होगा। 

- इसके बाद Add Member ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 

- इसके बाद बच्चे का नाम, लिंग और जन्म तिथि जैसी बाकी जानकरियां डालनी होंगी। 

- इसे Confirm करते ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

इसके बाद वैक्सीन लगवाने के लिए आपको दिए गए स्लॉट के हिसाब से ID प्रूफ लेकर जाना होगा। 

End of Article