Happy Teacher's Day 2022 Wishes Video Status Download: भारत में 5 सितंबर को हर साल शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। दरअसल इस दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन महान शिक्षक होने के साथ-साथ पहले उप-राष्ट्रपति और देश के दूसरे राष्ट्रपति भी थे। शिक्षक दिवस वाले दिन सभी शिक्षकों का सम्मान भी किया जाता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं संदेश भी देते हैं।
आजकल सोशल मीडिया का जमाना है और ऐसे में लोग किसी भी त्योहार या खास मौके पर वीडियो भी अपने स्टेटस में लगाते हैं। भारत समेत दुनियाभर में सबसे ज्यादा WhatsApp का इस्तेमाल इंस्टैंट मैसेजिंग के लिए किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी शिक्षक दिवस के मौके पर स्टेटस में लगाने के लिए वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसका तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं।
ऐसे डाउनलोड करें वीडियो:
पहला तरीका:
सबसे पहले Google पर जाएं और Teachers Day Video Status लिखकर सर्च करें। फिर यहां आपको काफी सारी वेबसाइट्स के लिंक नजर आएंगे। इनमें से किसी भी पसंद की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद देखें कि यहां फ्री डाउनलोडिंग का ऑप्शन है या नहीं। फ्री डाउनलोडिंग का ऑप्शन होने पर ad से बचते हुए Download पर क्लिक करें और फिर गैलरी से वीडियो को एक्सेस करें।
दूसरा तरीका:
आप चाहें तो YouTube पर जाकर भी Teachers Day Video Status लिखकर सर्च कर सकते हैं। इसके बाद ब्राउजर से SSYouTube जैसे किसी भी फ्री यूट्यब डाउनलोडर से वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको पसंदीदा वीडियो की लिंक को कॉपी कर वहां पेस्ट करना होगा।

