Google I/O 2022 आज से होगा शुरू, जानें क्या कुछ हो सकता है खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 06:04 PM IST

Google I/O 2022 की शुरुआत आज से होने जा रही है और पहले के सालों की ही तरह इसे आप लाइव देख सकते हैं। Google I/O 2022 कीनोट में अल्फाबेट और गूगल सीईओ सुंदर पिचाई और उनकी टीम द्वारा कई मेजर अनाउंसमेंट्स किए जा सकते हैं।

Google I/O 2022 आज से होगा शुरू, जानें क्या कुछ हो सकता है खास

Google I/O 2022 की शुरुआत आज से होने जा रही है और पहले के सालों की ही तरह इसे आप लाइव देख सकते हैं। Google I/O 2022 कीनोट में अल्फाबेट और गूगल सीईओ सुंदर पिचाई और उनकी टीम द्वारा कई मेजर अनाउंसमेंट्स किए जा सकते हैं। इसमें एक अफोर्डेबल पिक्सल फोन के साथ नए हार्डवेयर और एंड्रॉयड और वियर OS में एडवांसमेंट और इंप्रूवमेंट्स की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। मेन कीनोट के बाद डेवलपर-फोकस्ड कीनोट भी रखा गया जाएगा। 

Google I/O 2022 दो दिन तक चलेगा। आज यानी 11 मई को इवेंट की शुरुआत 1pm ET (10:30pm IST) से होगी। इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग गूगल के सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए होगी। हाालंकि, डेवलपर्स को स्पेसिफिक सेशन के लिए रजिस्टर करना होगा। इवेंट से क्या हैं उम्मीदें आइए जानते हैं। 

Android 13 

Google I/O 2022 के दौरान उम्मीद है कि गूगल एंड्रॉयड 13 के नए एडवांसमेंट और इंप्रूवमेंट के बारे में जानकारी दे सकता है। ये नया ऑपरेटिंग सिस्टम पिछले साल के एंड्रॉयड 12 का अपग्रेड होगा और इसका पहला डेवलपर प्रीव्यू फरवरी में रखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें Apple जैसा स्पैशियल ऑडियो फीचर दिया जा सकता है। 

Wear OS

एंड्रॉयड 13 के अलावा Wear OS के लिए भी एन्हांसमेंट्स और इंप्रूवमेंट के साथ अपडेट की घोषणा की जा सकती है। गूगल ने पिछले साल Wear OS में Tizen को इंटीग्रेट करने के लिए सैमसंग के साथ साझेदारी की घोषणा की थी। 

Pixel 6a

इस साल के I/O कीनोट में उम्मीद है कि गूगल अपने नए अफोर्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर Pixel 6a को लॉन्च कर सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें गूगल का Tensor प्रोसेसर मौजूद हो सकता है। साथ ही इसमें पिक्सल 6 जैसा बैक डिजाइन भी हो सकता है। हालांकि, इसमें Pixel 6 series के कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स मौजूद नहीं भी हो सकते हैं। 

Pixel Watch

Pixel 6a के साथ ही Google I/O 2022 कीनोट में पिक्सल वॉच को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ऐसी चर्चा रही है कि गूगल खुद के स्मार्टवॉच हार्डवेयर पर काम कर रहा है। इसमें लेटेस्ट Wear OS वर्जन और सर्कुलर डिजाइन दिए जाने की उम्मीद है। 

इन सबके अलावा Pixel Buds Pro को भी इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है और गूगल असिस्टेंट के लिए नए इंप्रूवमेंट्स की घोषणा भी की जा सकती है। साथ ही गूगल मैप्स, फोटोज और जीमेल के लिए भी इवेंट के दौरान घोषणाएं की जा सकती हैं। 

End of Article