Google Chrome logo: आखिर आठ साल बाद बदला गूगल क्रोम का "लोगो''

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2022, 03:15 PM IST

Google Chrome logo changed: गूगल क्रोम के 100 वर्जन के साथ ही नया लोगो सभी डिवाइस पर दिखने लगेगा।

Google Chrome logo: आखिर आठ साल बाद बदला गूगल क्रोम का "लोगो''

सैन फ्रांसिस्को: इंटरनेट ब्राउजर गूगल क्रोम का लोगो आठ साल बाद बदला गया है। फिलहाल यह नया लोगो सिर्फ गूगल क्रोम के कैनेरी वर्जन पर देखा जा सकता है लेकिन जल्द ही गूगल क्रोम के स्टैंडर्ड वर्जन पर भी यह बदलाव दिखेगा।गूगल क्रोम के एक डिजाइनर एल्विन हू ने कई ट्वीट करके नये लोगों की झलकियां दिखायी हैं।

एल्विन हू ने आज ट्वीट किया, आपमें से कुछ लोगों ने गूगल क्रोम के कैनेरी वर्जन के अपडेट में आज नया लोगो देखा होगा। जी हां! हम आठ साल में पहली बार गूगल क्रोम का ब्रांड आइकल बदल रहे हैं।

नया लोगो जल्द ही आप लोगों के डिवाइस पर दिखना शुरू होगा।गूगल क्रोम के नये लोगो में शैडो नहीं है। इसमें इस्तेमाल किये गये रंग अधिक चमकदार हैं और इनका अनुपात भी अलग है।

क्रोम के पुराने लोगो की तुलना में नये लोगो में बीच के ब्लू गोले को अधिक बड़ा कर दिया गया है। नये लोगो को डिवाइस के अनुसार तैयार किया गया है।

End of Article