Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 13 मिलेगा इतना सस्ता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 08:02 PM IST

त्योहारी सीजन में फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत 23 सितंबर से होने जा रही है। इस दौरान iPhone 13 पर भारी डिस्काउंट मिलने वाला है।

Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 13 मिलेगा इतना सस्ता

Flipkart Big Billion Days Sale डेट की घोषणा कर दी गई है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की ये महासेल 23 सितंबर से शुरू होगी और 30 सितंबर तक जारी रहेगी। इस सेल के दौरान ग्राहकों को ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट मिलेंगे। फिलहाल कंपनी सेल से पहले ही अपने स्मार्टफोन डील्स के लिए टीजर जारी कर रही है। अब एक टीजर के जरिए कंपनी ने iPhone 13 पर मिलने वाली डील की जानकारी दी है। 

iPhone 14 सीरीज की लॉन्चिंग के बाद Apple ने आधिकारिक तौर पर iPhone 13 की कीमत में कटौती की घोषणा की थी। अब फ्लिपकार्ट सेल में इस स्मार्टफोन को और भी सस्ते में देने की तैयारी में है। साथ ही कंपनी ने iPhone 12 mini पर भी डिस्काउंट की घोषणा की है। आइए जानते हैं इनकी कीमतें।

iPhone 13 

Apple ने इस महीने की शुरुआत में iPhone 13 की कीमत में बदलाव किया था। फोन का 128GB वेरिएंट आधिकारिक तौर पर अब 69,900 रुपये में उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट द्वारा पिछले साल के इस iPhone को और भी सस्ते में उपलब्ध कराया जाएगा। ई-कॉमर्स कंपनी ने कंफर्म किया है कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में 49,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। 

इस कीमत में ग्राहकों को 128GB वेरिएंट मिलेगा। ये फोन 6.1-इंच 60Hz OLED डिस्प्ले, 12MP फ्रंट कैमरा और A15 Bionic प्रोसेसर के साथ आता है। इसके रियर में 12MP डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है। 

iPhone 12 Mini 

फ्लिपकार्ट ने कंफर्म किया है कि सेल के दौरान iPhone 12 mini 40,000 रुपये के अंदर उपलब्ध होगा। ऐपल द्वारा बंद किए जाने से पहले ये फोन 59,900 रुपये में उपलब्ध था। ये फोन A14 Bionic प्रोसेसर और 12MP डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। ये iOS 14 पर चलता है। 
 

End of Article