Flipkart Big Billion Days Sale: सैमंसग के प्रीमियम से लेकर बजट तक सभी रेंज के स्मार्टफोन्स पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 02:26 PM IST

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन सेल जल्द शुरू होने वाली है। इसमें ग्राहकों को ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट्स देखने को मिलेंगे।

Flipkart Big Billion Days Sale: सैमंसग के प्रीमियम से लेकर बजट तक सभी रेंज के स्मार्टफोन्स पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट

Flipkart Big Billion Days sale की शुरुआत 23 सितंबर से होनी है। फिलहाल सेल शुरू होने से पहले कंपनी ने कुछ स्मार्टफोन डील्स की जानकारी भी दे दी है। सेल के दौरान ग्राहकों को सैमसंग के कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन्स पर अच्छी डील्स देखने को मिलेंगी। सेल में Samsung Galaxy S22+ और Galaxy S23 5G जैसे फोन्स मौजूद होंगे। 

आपको बता दें कि जो डिस्काउंट फोन्स पर मिलेंगे वो केवल फ्लैट डिस्काउंट्स नहीं होंगे। उनमें बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज ऑफर्स और प्री-बुकिंग ऑफर्स शामिल होंगे। हालांकि, इनकी जानकारी फ्लिपकार्ट द्वारा सेल के दौरान ही दी जाएगी। 

ये होंगी डील्स: 

Samsung Galaxy F23 5G को इस साल मार्च में पेश किया गया था। ये सेल में 17,499 रुपये की जगह 10,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यानी फ्लिपकार्ट द्वारा इस पर 6,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। जो ग्राहक सस्ता फोन लेना चाहते हैं उनके लिए Samsung Galaxy F13 8,499 रुपये में उपलब्ध होगा। 

फ्लिपकार्ट की सेल में Samsung का प्रीमियम Galaxy S22+ स्मार्टफोन 59,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में 84,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ये डिवाइस अभी डिस्काउंट के बाद 77,970 रुपये में मिल रही है। लेकिन, सेल के दौरान इसकी कीमत 60,000 रुपये से भी कम हो जाएगी। 

इसी तरह ग्राहक सेल के दौरान Samsung Galaxy S21 FE 5G को 31,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीद पाएंगे। फिलहाल ये 49,999 रुपये में लिस्टेड है। ये एक 5G फोन है जो Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ आता है। 
 

End of Article