Solar Eclipse: साल 2021 का पहला सूर्यग्रहण ऐसे देखें ये रहा Live Stream Link, जानें अहम जानकारियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2021, 06:00 AM IST

Solar Eclipse ko Kaise Dekhe: Timeanddate.com ने सूर्य ग्रहण 2021 की लाइव स्ट्रीम लिंक दी है, ताकि हर कोई आज इस दुर्लभ खगोलीय घटना को ऑनलाइन देख सके।

Solar Eclipse: साल 2021 का पहला सूर्यग्रहण ऐसे देखें ये रहा Live Stream Link, जानें अहम जानकारियां

Solar Eclipse 2021 Live Stream Link: साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को भारत में केवल लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा। खास बात कि वलयाकार ग्रहण सूर्यास्त से पहले कुछ समय के लिए दिखाई देगा।यह खगोलीय घटना साल के पहले चंद्र ग्रहण के कुछ दिनों बाद आ रही है जो 26 मई को हुआ था। 

यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा और यह खगोलीय घटना तब होती है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। जो पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका, उत्तरी अलास्का, कनाडा और कैरिबियन, यूरोप, एशिया और उत्तरी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में स्थित हैं, उन्हें सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। अधिकांश क्षेत्रों में सूर्य ग्रहण घटना दोपहर 01:42 बजे (IST) से शुरू होगी और यह 06:41 PM (IST) पर अपने चरम पर होगी।

अरुणाचल प्रदेश में दिबांग वन्यजीव अभयारण्य के पास से शाम लगभग 5:52 बजे इस खगोलीय घटना को देखा जा सकेगा। वहीं, लद्दाख के उत्तरी हिस्से में, जहां शाम लगभग 6.15 बजे सूर्यास्त होगा, शाम लगभग छह बजे सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा।

उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया के बड़े क्षेत्र में सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा।भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न 11:42 बजे आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और यह अपराह्न 3:30 बजे से वलयाकार रूप लेना शुरू करेगा तथा फिर शाम 4:52 बजे तक आकाश में सूर्य अग्नि वलय (आग की अंगूठी) की तरह दिखाई देगा, सूर्यग्रहण भारतीय समयानुसार शाम लगभग 6:41 बजे समाप्त होगा।

End of Article