Apple ने करीब 20 साल पहले आइकॉनिक म्यूजिक प्लेयर- iPod को लॉन्च किया था। बीते सालों में कंपनी ने धीरे-धीरे इसका अपडेट लाना बंद किया और अब कंपनी ने घोषणा की है कि iPod लाइनअप का आखिरी मॉडल यानी iPod Touch केवल सप्लाई बंद होने तक ही उपलब्ध होगा। यानी कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर इस म्यूजिक प्लेयर को बंद करने का ऐलान कर दिया है।
अपने न्यूजरूम में Apple ने लिखा है कि ग्राहक सप्लाई आखिरी होने तक ऐपल ऑनलाइन स्टोर और ऐपल ऑथोराइज्ड रिसेलर्स के जरिए iPod Touch को खरीद सकते हैं।
आइकॉनिक iPod प्रोडक्ट लाइन की शुरुआत अक्टूबर 2001 में शुरू की गई थी। लॉन्च के साथ अपने कॉम्पैक्ट शेप और साइज के चलते इस प्रोडक्ट ने दुनियाभर के बाजार में कब्जा कर लिया था।
Apple ने इस सीरीज में बीते सालों में ओरिजनल iPod के अलावा iPod mini, iPod nano, iPod shuffle और iPod Touch series की बिक्री की है।
बाद में कंपनी ने इस पोर्टफोलियो को कम किया और आखिरी बार इसे अपडेट करते हुए मिड-2019 में 7th Gen iPod Touch को लॉन्च किया गया था। यहीं मॉडल अब तक सेल में उपलब्ध है।
Apple का iPod एक समय पर पॉप-कल्चर सेंसेशन बन गया था। इसके एडवर्टिजमेंट काफी पॉपुलर थे। हर बार नए मॉडल की लॉन्चिंग के वक्त लोगों में काफी एक्साइटमेंट रहती थी। ओरिजनल iPod में 5GB कैपेसिटी और फायरवायर कनेक्शन दिया गया था और ये एक्सक्लूसिव तौर पर Macs के साथ कंपैटिबल था। बाद में कंपनी ने साल 2003 में iTunes ऐप का विंडोज वर्जन पेश किया। इस ब्रैंड को काफी फायदा हुआ।
हालांकि, अब iPhone की बढ़ती लोकप्रियता और स्ट्रीमिंग सर्विसेज की मौजूदगी को ध्यान में रखकर ऐपल ने iPod लाइन से अपना फोकस हटा लिया है।
