ब्लड ऑक्सीजन सेंसर के साथ Crossbeats की नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, कीमत 2 हजार से कम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2022, 03:57 PM IST

Crossbeats Ignite Lyt स्मार्टवॉच को भारत में सोमवार को लॉन्च किया गया। ये एक लाइटवेट स्मार्टवॉच है, जिसे खासतौर पर यंगस्टर्स के लिए लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टवॉच में 1.69-इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें थिएटर और DND मोड्स के अलावा मल्टी-स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं।

ब्लड ऑक्सीजन सेंसर के साथ Crossbeats की नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, कीमत 2 हजार से कम

Crossbeats Ignite Lyt स्मार्टवॉच को भारत में सोमवार को लॉन्च किया गया। ये एक लाइटवेट स्मार्टवॉच है, जिसे खासतौर पर यंगस्टर्स के लिए लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टवॉच में 1.69-इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें थिएटर और DND मोड्स के अलावा मल्टी-स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। साथ ही यहां स्लीप ट्रैक फीचर भी मौजूद है। 

Crossbeats Ignite Lyt स्मार्टवॉच की इंट्रोडक्टरी कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे Crossbeats की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसे कार्बन ब्लैक, सफायर ब्लू और जेनिथ गोल्ड वाले कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

Crossbeats Ignite Lyt के स्पेसिफिकेशन्स 

इस स्मार्टवॉच में 1.69-इंच डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें मल्टी स्पोर्ट्स मोड्स और 7-डे स्लीप डेटा के साथ स्लीप ट्रैक फीचर भी दिया गया है। कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि वॉच में ब्लड ऑक्सीजन लेवल चेक करने के लिए SpO2 ट्रैकर और रियल टाइम हार्ट रेट ट्रैकर भी दिया गया है। 

खास बात ये है कि ये स्मार्टवॉच में डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP68 सर्टिफाइड है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसे सिंगल चार्ज में 15 दिन तक चलाया जा सकता है। इसमें कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल, ऐप नोटिफिकेशन अलर्ट्स और वेदर अपडेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

इसके अलावा Crossbeats ने Crossbeats Xplore ऐप की भी घोषणा की है। ये यूजर्स के लिए वियरेबल एक्सपीरिएंस को एन्हांस करेगा। कंपनी ने दावा किया है कि ये डेटा प्राइवेसी के लिए 100 प्रतिशत के लिए सिक्योर है। 

End of Article