लेटेस्ट iPhone 13 को महज 35,900 रुपये में ऐसे खरीदें, यहां मिल रहा है ऑफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2022, 11:02 AM IST

अगर आप iPhone 13 को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आप सीधे Aptronix स्टोर पर जा सकते हैं। यहां से 79,900 रुपये कीमत वाले iPhone 13 के 128GB वेरिएंट को 35,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। Aptronix भारत का बड़ा रिटेल स्टोर और रीसेलर है।

लेटेस्ट iPhone 13 को महज 35,900 रुपये में ऐसे खरीदें, यहां मिल रहा है ऑफर

अगर आप iPhone 13 को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आप सीधे Aptronix स्टोर पर जा सकते हैं। यहां से 79,900 रुपये कीमत वाले iPhone 13 के 128GB वेरिएंट को 35,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। Aptronix भारत का बड़ा रिटेल स्टोर और रीसेलर है। यहां केवल iPhone मॉडल्स पर ही डिस्काउंट दिए जा रहे हैं बल्कि iPads और  MacBooks पर भी लोग डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। Aptronix के अलावा ग्राहक Apple प्रोडक्ट्स पर छूट का फायदा विजय सेल्स और अमेजन से भी ले सकते हैं। 

iPhone 13 डील

ग्राहक Aptronix स्टोर से iPhone 13 को 35,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। iPhone 13 के 128GB वेरिएंट की कीमत 79,990 रुपये है। वहीं, Aptronix पर 11,900 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट इस फोन पर दिया रहा है। वहीं, ग्राहक 6,000 रुपये के कैशबैक का भी फायदा उठा सकते हैं। आपको बता दें 6 हजार रुपये का कैशबैक ग्राहकों को ICICI बैंक कार्ड, Kotak बैंक कार्ड या SBI कार्ड से अपफ्रंट पेमेंट करने पर मिलेगा। कैशबैक का अमाउंट आपके बैंक अकाउंट में 90 दिनों के भीतर क्रेडिट हो जाएगा। 

डिस्काउंट केवल यहां खत्म नहीं होगा। Aptronix पर ग्राहकों को उनके पुराने iPhone पर 23,100 रुपये तक एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिलेगा। साथ ही एक्सचेंज बोनस के तहत ग्राहकों को 3,000 रुपये तक की छूट का फायदा भी मिलेगा। इन ऑफर्स के साथ फोन की प्रभावी कीमत 79,900 रुपये से घटकर 35,990 रुपये हो जाएगी। हालांकि, एक्सचेंज का मैक्जिमम डिस्काउंट आपके पुराने फोन पर निर्भर करेगा। 

ओवरऑल तरीके से बात करें तो iPhone 13 के लिए ये सबसे सस्ती कीमत है। हालांकि, ये डील केवल दिल्ली-एनसीआर के Aptronix स्टोर्स पर ही दिया जा रहा है। ये ऑफर ऑनलाइन भी उपलब्ध नहीं है। 

iPhone 13 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये फोन 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले, A15 Bionic प्रोसेसर, iOS 15 और 12MP डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।  

End of Article