Flipkart सेल 12 मार्च से: Motorola के इन फोन्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2022, 06:13 PM IST

Flipkart ने बिग सेविंग डेज सेल की घोषणा की है। सेल की शुरुआत 12 मार्च से होगी और ये 17 मार्च तक जारी रहेगी। सेल के दौरान ग्राहकों को ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट मिलेंगे। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को डील्स का एक्सेस 11 मार्च से ही मिल जाएगा।

Flipkart सेल 12 मार्च से: Motorola के इन फोन्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

Flipkart ने बिग सेविंग डेज सेल की घोषणा की है। सेल की शुरुआत 12 मार्च से होगी और ये 17 मार्च तक जारी रहेगी। सेल के दौरान ग्राहकों को ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट मिलेंगे। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को डील्स का एक्सेस 11 मार्च से ही मिल जाएगा। सेल के दौरान Motorola के भी बजट और प्रीमियम दोनों ही स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट ग्राहकों को मिलेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

Motorola Edge 20 Pro

Motorola Edge 20 Pro को ग्राहक सेल के दौरान 36,999 रुपये की जगह 32,999 रुपये में खरीद पाएंगे। बैंक ऑफर्स के साथ इस फोन को ग्राहक 32,249 रुपये में भी खरीद सकेंगे। ये फोन Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ आता है। 

Motorola Edge 20

इस स्मार्टफोन को ग्राहक सेल के दौरान 29,999 रुपये की जगह 25,999 रुपये में खरीद पाएंगे। बैंक ऑफर्स के साथ इसकी प्रभावी कीमत 25,249 रुपये तक हो जाएगी। ये फोन Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ आता है। 

Moto G60

इस स्मार्टफोन को ग्राहक सेल में 17,999 रुपये की जगह 15,999 रुपये में खरीद पाएंगे। ये फोन 6.80-इंच मैक्स विजन FHD+ डिस्प्ले, Snapdragon 732G प्रोसेसर और 6000 mAh की बैटरी के साथ आता है। 

Moto Tab 8

इस टैब को 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि, सेल के दौरान इसकी बिक्री 1,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 8999 रुपये में की जाएगी। 

End of Article