भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने प्रीपेड प्लान यूजर्स के लिए एक नए ऑफर की घोषणा की है। कंपनी ने अपने 2,399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ टोटल 90 दिनों की एडिशनल वैलिडिटी देने की घोषणा की है। आपको बता दें ये लेटेस्ट ऑफर हाल में घोषित किए गए 60 दिन एडिशनल वैलिडिटी वाले ऑफर से अलग है। वो ऑफर 31 दिसंबर तक ही लागू था।
कंपनी ने BSNL हरियाणा ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि 2,399 रुपये वाले BSNL रिचार्ज प्लान पर ग्राहकों को 90 दिन की एडिशनल वैलिडिटी मिलेगी। ऐसे में अब ग्राहकों को 2,399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ टोटल 455 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। पहले इस प्लान में 60 दिन की एडिशनल वैलिडिटी वाले ऑफर के साथ टोटल 425 दिन की वैलिडिटी दी जा रही थी।
ये लेटेस्ट प्रमोशनल ऑफर 15 जनवरी तक वैलिडि है। BSNL के 2,399 रुपये वाले प्लान के दूसरे बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल एंड STD वॉयस कॉलिंग और रोज 3GB डेटा दिया जाता है। साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को BSNL ट्यून्स का भी एक्सेस दिया जाता है। इसके अलावा Eros Now का कंटेंट भी ग्राहकों को इस प्लान के साथ ऑफर किया जाता है।
आपको बता दें 2,399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के अलावा BSNL 1,999 रुपये अफोर्डेबल प्लान भी ऑफर करता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100SMS और 500GB हाई-स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। ये प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। कंपनी एक 1,498 रुपये वाला प्लान भी 365 दिन की वैलिडिटी के साथ ऑफर करता है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स, रोज 100SMS और रोज 2GB डेटा दिया जाता है।

