boAt के नए ईयरबड्स लॉन्च, टच कंट्रोल और 28 घंटे की बैटरी जैसे हैं फीचर्स, कीमत 1,499 रुपये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2022, 06:31 PM IST

पॉपुलर वियरेबल ऑडियो ब्रैंड boAt ने भारत में अपने नए ईयरबड्स Airdopes 111 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Airdopes सीरीज में हाल ही में Airdopes 181, Airdopes 601 और Airdopes 201 को भी लॉन्च किया था।

boAt के नए ईयरबड्स लॉन्च, टच कंट्रोल और 28 घंटे की बैटरी जैसे हैं फीचर्स, कीमत 1,499 रुपये

पॉपुलर वियरेबल ऑडियो ब्रैंड boAt ने भारत में अपने नए ईयरबड्स Airdopes 111 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Airdopes सीरीज में हाल ही में Airdopes 181, Airdopes 601 और Airdopes 201 को भी लॉन्च किया था। इन नए बड्स की कीमत 1,500 रुपये से कम रखी गई है। 

boAt Airdopes 111 की कीमत भारत में 1,499 रुपये रखी गई है और इसे बोट की वेबसाइट, Amazon और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस को ओशियल ब्लू, सैंड पर्ल, कार्बन ब्लैक और स्नो वाइट वाले चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

boAt Airdopes 111 के फीचर्स 

boAt Airdopes 111 TWS ईयरबड्स में 13mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.1 का सपोर्ट मौजूद है। इसमें IWP टेक्नोलॉजी भी दी गई है। ऐसे में बड्स को केस से बाहर निकालते ही ये डिवाइस से ऑटोमैटिकली कनेक्ट हो जाते हैं। क्लियर वॉयस कॉल्स के लिए यहां बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी दिया गया है। 

इन सबके अलावा इस डिवाइस में क्विक रिस्पॉन्स टच कंट्रोल भी दिया गया है। इससे यूजर्स म्यूजिक, कॉल्स और वॉयस असिस्टेंट्स को कंट्रोल भी कर सकते हैं। बैटरी की बात करें तो कंपनी के दावे के मुताबिक बड्स को सिंगल चार्ज में 7 घंटे तक चलाया जा सकता है। वहीं, चार्जिंग केस के साथ यूजर्स को 28 घंटे तक की बैटरी मिलेगी। यहां फास्ट चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट का सपोर्ट भी दिया गया है। इससे 5 मिनट चार्ज करके ही बड्स को 45 मिनट तक चलाया जा सकता है। 

End of Article