Explained: मॉडर्न स्मार्टफोन्स की बैटरी क्यों नहीं निकलती? यहां समझें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2022, 03:42 PM IST

एक समय था जब सभी स्मार्टफोन्स में हेडफोन जैक, मेमोरी कार्ड स्लॉट और रिमूवेबल बैटरी देखने को मिलती थी। अब ऐसा समय है कि रिमूवेबल बैटरी तो किसी स्मार्टफोन में देखने को नहीं मिलती। साथ ही हेडफोन जैक और मेमोरी कार्ड स्लॉट भी धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं। खास तौर पर फोन में बदलने वाली बैटरी को बंद करने की शुरुआत Apple के पहले iPhone से हुई थी। साल 2007 में Apple iPhone को लॉन्च किया गया था। ये कई मायनों में यूनिक था।

Explained: मॉडर्न स्मार्टफोन्स की बैटरी क्यों नहीं निकलती? यहां समझें

एक समय था जब सभी स्मार्टफोन्स में हेडफोन जैक, मेमोरी कार्ड स्लॉट और रिमूवेबल बैटरी देखने को मिलती थी। अब ऐसा समय है कि रिमूवेबल बैटरी तो किसी स्मार्टफोन में देखने को नहीं मिलती। साथ ही हेडफोन जैक और मेमोरी कार्ड स्लॉट भी धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं। खास तौर पर फोन में बदलने वाली बैटरी को बंद करने की शुरुआत Apple के पहले iPhone से हुई थी। साल 2007 में Apple iPhone को लॉन्च किया गया था। ये कई मायनों में यूनिक था। इसमें मीडिया प्लेयर और वेब ब्राउजर के साथ टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया था। साथ ही ये पहला स्मार्टफोन था जिसे बिना रिमूवेबल बैटरी के साथ उतारा गया था। 

धीरे-धीरे कर लगभग सभी स्मार्टफोन्स बिना रिमूवेबल बैटरी के आने लगे। तो यहां मसला केवल iPhone को कॉपी करने की नहीं है। बिना रिमूवेबल बैटरी वाले फोन्स लाने की कई और भी वजहें हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में। 

प्रीमियम डिजाइन 

रिमूवेबल बैटरी के अपने फायदे होते हैं लेकिन ये बड़े और भारी होते हैं। ऐसे में स्मार्टफोन्स कंपनियों को प्रीमियम डिजाइन वाले फोन्स में दिक्कत होती थी। इस वजह से रिमूवेबल बैटरी को छोड़ना जरूरी थी। आजकल के सस्ते महंगे फोन ग्लास और मेटल बॉडी के साथ आते हैं। ये रिमूवेबल बैटरी के साथ संभव नहीं था। अगल ऐसे फोन्स बन भी जाएं तो वो स्लिम नहीं होंगे। 

वाटरप्रूफ

आजकल फोन्स को वाटरप्रूफ डिजाइन वाला बनाया जाता है। भले ही फोन्स पूरी तरह वाटरप्रूफ ना हों। लेकिन, उनकी IP रेटिंग जरूर देखी जाती है। ये रेटिंग बताता है कि कौन सा फोन कितनी देर तक कितनी गहरे पानी में बिना खराब हुए रह सकता है। ज्यादातर फोन्स आजकल थोड़ा बहुत पानी को झेल जाते हैं। लेकिन, ऐसा डिजाइन रिमूवेबल बैटरी वाले फोन्स के साथ बनाना ज्यादा मु्श्किल होता है। नए फोन्स नॉन-रिमूवेबल बैटरी के साथ आते हैं और इनका बैक पैनल पूरी तरह सील होता है। 

बैटरी के अलग-अलग शेप

अगर आपको याद हो रिमूवेबल बैटरी ज्यादातर रेक्टेंगुलर और स्क्वायर शेप में आते थे। ताकी उन्हें निकालना लगाना आसान हो। लेकिन, नॉन-रिमूवेबल बैटरी के साथ स्मार्टफोन कंपनियां बैटरी के डिजाइन पर एक्सपेरिमेंट करती हैं। ताकी उन्हें वे मौजूद स्पेस का बेहतरीन यूज कर सकें। उदाहरण के तौर आपको बता दें iPhone X में L शेप डुअल बैटरी दी गई थी और LG G2 को स्टेम डिजाइन वाली बैटरी के साथ पेश किया गया था। 

End of Article