मोबाइल गेम BGMI हुआ भारत में बैन, जबरदस्त एक्शन के लिए ये हैं 5 अल्टरनेटिव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 07:03 PM IST

BGMI को बीते दिनों भारत में बैन कर दिया गया है। इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से हटा लिया गया है। ऐसे में हम यहां आपके इसकी जगह खेलने के लिए कुछ गेम्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

मोबाइल गेम BGMI हुआ भारत में बैन, जबरदस्त एक्शन के लिए ये हैं 5 अल्टरनेटिव

BGMI banned in India: पॉपुलर बैटल रॉयल गेम BGMI (Battlegrounds Mobile India) को ऐपल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया गया है। इस गेम को हटाने का काम सरकारी आदेश के बाद किया गया है। इस गेम को क्यों हटवाया गया है। इस बारे में IT मिनिस्ट्री की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। वहीं, दूसरी तरफ गेम पब्लिशर ने भी बैन को कंफर्म किया है। इस बीच अगर आप BGMI के फैन हैं तो अब आप इन पांच अल्टनेटिव ऑप्शन्स को ट्राई कर सकते हैं। 

Garena Free Fire MAX

BGMI की तरह Free Fire को भी भारत में पहले ही बैन किया जा चुका है। हालांकि, इसके मैक्स वर्जन को डाउनलोड कर अभी भी खेला जा सकता है। इसमें आपको काफी अच्छा एक्सपीरिएंस मिलेगा। 

Call of Duty

Call of Duty सबसे पॉपुलर मोबाइल गेम्स में से एक है। ये भी BGMI की ही तरह है और इसमें कई गेमिंग मोड्स मिलते हैं। इसमें एक मल्टीप्लेयर गेम मोड भी मिलता है। 

Apex Legends Mobile

ये ग्राफिक इंटेंसिव गेम है जोकि BGMI की तरह गेमप्ले ऑफर करता है। इस गेम में तीन ग्रुप ऑफर होते हैं और यूजर्स वीपेन्स से भरे आइलैंड में किसी भी एक को जॉइन कर सकते हैं। ये गेम एक सेशन में 60 प्लेयर्स को इजाजत देता है और BGMI की ही तरह आखिर तक खड़े रहने वाला प्लेयर गेम को जीत जाता है। 

Shadowgun Wargames

ये एक फ्री-टू-प्ले ऑनलाइन गेम है। जोकि मल्टीप्लेयर बैटल ऑफर करता है। इस गेम में प्लेयर्स हीरो को सेलेक्ट करने के लिए एक लंबी रेंज मिलती है। इस गेम में हर प्लेयर के पास यूनिक एबिलिटी होती है। 

Battlelands Royale 

ये रेगुलर बैटल रॉयल गेम की तरह तो नहीं है। लेकिन, ये सेम लास्ट मेन स्टैंडिंग कॉन्सेप्ट ऑफर करता है। लेकिन, एक ट्विस्ट के साथ। ये एक कैजुअल गन गेम है। इसमें 3-5 मिनट के बैटल केलिए 32 प्लेयर्स होते हैं। इसमें सोलो और डुओ मोडो भी होता है। 

End of Article