ये हैं 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले Jio के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स, देखें लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2022, 07:28 PM IST

Jio अपने प्रीपेड ग्राहकों को कई तरह के प्लान्स ऑफर करता है। ये प्लान्स, अलग-अलग वैलिडिटी और बेनिफिट्स के साथ आते हैं। अलग-अलग प्लान्स कंपनियां इसलिए ऑफर करती हैं ताकी सभी तरह के ग्राहकों की जरूरत को पूरा किया जा सके। इस बीच अगर आप जियो के ग्राहक हैं और 84 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान खरीदने की सोच रहे हैं तो हम यहां आपको ऐसे प्लान्स की लिस्ट बताने जा रहे हैं।

ये हैं 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले Jio के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स, देखें लिस्ट

Jio अपने प्रीपेड ग्राहकों को कई तरह के प्लान्स ऑफर करता है। ये प्लान्स, अलग-अलग वैलिडिटी और बेनिफिट्स के साथ आते हैं। अलग-अलग प्लान्स कंपनियां इसलिए ऑफर करती हैं ताकी सभी तरह के ग्राहकों की जरूरत को पूरा किया जा सके। इस बीच अगर आप जियो के ग्राहक हैं और 84 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान खरीदने की सोच रहे हैं तो हम यहां आपको ऐसे प्लान्स की लिस्ट बताने जा रहे हैं। 

Jio 84 दिन की वैलिडिटी के साथ टोटल 4 प्लान्स ऑफर करता है। सबसे पहले 666 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहकों को रोज 1.5GB डेटा दिया जाता है। साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 100SMS भी ग्राहकों को दिए जाते हैं। इन सबके अलावा इस प्लान में ग्राहकों को  Jio TV, JioCinema, Jio Security और JioCloud जैसे एडिशनल बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। 

इसके बाद 719 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें सभी फायदे 666 रुपये वाले प्लान की ही तरह दिए जाते हैं। लेकिन, इसमें डेटा रोज 2GB ऑफर किया जाता है। वहीं, 1,066 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडिटी के दौरान रोज 2GB डेटा + 5GB डेटा, रोज 100SMS और अनलिमिटेड कॉल्स दिए जाते हैं। साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को Jio TV, JioCinema, Jio Security, JioCloud और 1 साल के लिए Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। 

अंत में जियो के 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले 1,199 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहकों को रोज 3GB डेटा दिया जाता है। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100SMS भी ग्राहकों को इस प्लान के साथ मिलता है। इन सबके अलावा बाकी प्लान्स की तरह इसमें भी Jio TV, JioCinema, Jio Security और JioCloud का एक्सेस ग्राहकों को दिया जाता है। 

End of Article