Airtel के इन प्रीपेड प्लान्स में रोज मिलता है 1GB डेटा, देखें लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2022, 07:43 PM IST

Airtel अपने ग्राहकों को कई तरह के प्रीपेड प्लान्स ऑफर करता है। ये प्लान्स अलग-अलग तरह के ग्राहकों की जरूरत को पूरा करने के लिहाज से बनाया गया है। बहरहाल, अगर आप एयरटेल के ग्राहक हैं और आप 1GB डेली डेटा वाला प्लान खोज रहे हैं तो आपको हम यहां ऐसे प्लान्स की लिस्ट बताने जा रहे हैं।

Airtel के इन प्रीपेड प्लान्स में रोज मिलता है 1GB डेटा, देखें लिस्ट

Airtel अपने ग्राहकों को कई तरह के प्रीपेड प्लान्स ऑफर करता है। ये प्लान्स अलग-अलग तरह के ग्राहकों की जरूरत को पूरा करने के लिहाज से बनाया गया है। बहरहाल, अगर आप एयरटेल के ग्राहक हैं और आप 1GB डेली डेटा वाला प्लान खोज रहे हैं तो आपको हम यहां ऐसे प्लान्स की लिस्ट बताने जा रहे हैं। कंपनी ऐसे टोटल तीन प्लान ऑफर करती है। 

सबसे पहले 265 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहकों को रोज 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, रोज 100SMS और 28 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को Amazon Prime मोबाइल एडिशन का 30 दिन का फ्री ट्रायल, फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक का भी फ्री एक्सेस दिया जाता है। 

अब 239 रुपये वाले प्लान की बात करें तो ये प्लान 24 दिन वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को रोज 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 100SMS दिए जाते हैं। साथ ही यहां ग्राहकों को Amazon Prime मोबाइल एडिशन का 30 दिन का फ्री ट्रायल, फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक का भी फ्री एक्सेस दिया जाता है। 

इसके बाद 209 रुपये वाले प्लान की बात करें तो ये प्लान 21 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को रोज 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 100SMS दिए जाते हैं। साथ ही यहां बाकी प्लान्स की तरह Amazon Prime मोबाइल एडिशन का 30 दिन का फ्री ट्रायल, फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक का भी फ्री एक्सेस दिया जाता है। 

आपको बता दें ऊपर बताए गए सभी प्लान्स में 1GB की रोजाना की लिमिट के बाद भी इंटरनेट चलना जारी रहेगा। लेकिन, स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी। इसी तरह SMS की लिमिट के बाद लोकल SMS के लिए 1 रुपये देना होगा। 

End of Article