हो जाएं शॉपिंग के लिए रेडी! Amazon की धमाकेदार सेल 6 अगस्त से होने वाली है शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 08:03 PM IST

Amazon की ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल जल्द शुरू होने वाली है। इस सेल में ग्राहकों को ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट मिलेंगे। ये सेल 6 अगस्त से शुरू होगी।

हो जाएं शॉपिंग के लिए रेडी! Amazon की धमाकेदार सेल 6 अगस्त से होने वाली है शुरू

Amazon Great Freedom Festival Sale: Amazon भारत में जल्द अपनी नई ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल का आयोजन करने जा रहा है। इस दौरान ई-कॉमर्स कंपनी स्मार्टफोन्स और कई दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट देगा। अमेजन की इस नई सेल के लिए तारीख का भी एलान कर दिया गया है। अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल की शुरुआत 6 अगस्त से होगी। 

Amazon फ्रीडम सेल के दौरान ग्राहक नए Tecno स्मार्टफोन्स, LG OLED TVs और रेफ़्रिजरेटर जैसे कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट पा सकेंगे। कंपनी ने सेल शुरू होने से पहले ऑफिशियल साइट पर कुछ ऑफर्स को कंफर्म भी कर दिया है। आइए जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में। 

जानें डील्स

Amazon Great Freedom Festival Sale 6 अगस्त को शुरू होगी और ये 10 अगस्त तक जारी रहेगी। सेल के दौरान SBI क्रेडिट कार्डहोल्डर्स को 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल के दौरान लॉन्च हुए 60 नए प्रोडक्ट्स भी मौजूद होंगे। 

इस सेल में स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। वहीं, बजट स्मार्टफोन्स को 6,599 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। वहीं, मोबाइल एक्सेसरीज 69 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेंगे। सेल में SBI क्रेडिट कार्ड ऑफर्स और नो कॉस्ट EMI ऑप्शन्स भी होंगे। 

अमेजन की इस अपकमिंग सेल में लैपटॉप्स पर 40,000 रुपये तक तक छूट मिलेगी। ग्राहकों को हेडफोन्स पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट भी मिलेगा। कंपनी ने ये भी कहा है कि टैबलेट्स और स्मार्टवॉच पर 70 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। इतना ही नहीं TV, प्रीमियम टीवी और अमेजन प्रोडक्ट्स पर काफी डील्स देखने को मिलेंगे।  

End of Article