अंतरिक्ष की दुनिया के लिए आज खास दिन, ISS के पहले प्राइवेट मिशन के लिए उड़ान भरेंगे चार लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 08:04 PM IST

अंतरिक्ष की दुनिया के आज आकी महत्वपूर्ण दिन होने वाला है। क्योंकि, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए आज पहली प्राइवेट फ्लाइट उड़ान भरने वाली है। ये मिशन अमेरिकी कंपनी Axiom Space का है। इसका नाम Ax-1 रखा गया है।

अंतरिक्ष की दुनिया के लिए आज खास दिन, ISS के पहले प्राइवेट मिशन के लिए उड़ान भरेंगे चार लोग

अंतरिक्ष की दुनिया के आज आकी महत्वपूर्ण दिन होने वाला है। क्योंकि, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए आज पहली प्राइवेट फ्लाइट उड़ान भरने वाली है। ये मिशन अमेरिकी कंपनी Axiom Space का है। इसका नाम Ax-1 रखा गया है। इस मिशन में कुल चार लोगों को SpaceX के स्पेसक्राफ्ट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इस मिशन को NASA द्वारा मंजूरी दी गई है। 

Axiom Space के इस मिशन में नासा का कोई भी अंतरिक्ष यात्री शामिल नहीं होगा। इस मिशन में शामिल होने वाले चारों यात्री सिविल‍ियंस हैं। हालांकि, इनमें से एक नासा के रिटायर्ड अंतरिक्ष यात्री हैं। वे अभी एक प्राइवेट फर्म से जुड़े हुए हैं। बाकी ये यात्री बिजनेसपर्सन हैं। इन तीनों से यात्रा के लिए भुगतान किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों यात्रियों ने इस उड़ान के लिए 55 मिलियन डॉलर (लगभग 420 करोड़ रुपये) का भुगतान किया है। 

स्पेस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मिशन में नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री Michael Lopez-Alegria Ax-1 के कमांडर होंगे। इनके साथ मिशन में अमेरिकी निवेशक और प्राइवेट पायलट Larry Connor, इजरायल के निवेशक और पूर्व लड़ाकू पायलट Eytan Stibbe और कनाडा के उद्यमी Mark Pathy भी होंगे।

Axiom Space ने कहा कि ये लिफ्टऑफ फ्लोरिडा में NASA के कैनेडी स्‍पेस सेंटर से भारतीय समयानुसार आज रात 8:47 बजे होने वाला है। अंतरिक्ष यात्रियों को  SpaceX फाल्कन 9 रॉकेट पर लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च को आप SpaceX के YouTube पेज से सीधे लाइव देख सकते हैं। Ax-1 का मिशन 10 दिनों का है।  

End of Article