भारत में 5G का इंतजार होने जा रहा है खत्म, Airtel अगस्त में ही लॉन्च को तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 11:41 AM IST

भारत में 5G नेटवर्क के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी हाल ही में पूरी हुई और अब एयरटेल ने जानकारी दे दी है कि अगस्त के महीने में ही कंपनी 5G सेवाओं की शुरुआत करेगी।

भारत में 5G का इंतजार होने जा रहा है खत्म, Airtel अगस्त में ही लॉन्च को तैयार

Airtel 5G: देश में 5G कनेक्टिविटी का इंतजार काफी समय चल रहा है। इस बीच अब देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी में से एक यानी Airtel ने नेक्स्ट जनरेशन सेल्युलर नेटवर्क टेक्नोलॉजी के लिए लॉन्च टाइमलाइन को जारी कर दिया है। एक प्रेस रिलीज में एयरटेल ने ये कंफर्म किया है कि कंपनी देश में 5G सेवाओं को इस महीने के अंत से पहले ही शुरू कर देगी। 

एयरटेल ने एक प्रेस रिलीज में ये जानकारी दी है कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एयरटेल अगस्त में 5G सेवाओं की शुरुआत करेगा। हमारे नेटवर्क समझौतों को अंतिम रूप दे दिया गया है और एयरटेल ग्राहकों को 5G कनेक्टिविटी का पूरा फायदा देने के लिए दुनिया भर के बेस्ट टेक्नोलॉजी पार्टनर्स के साथ काम करेगा।

रिलीज में ये भी बताया गया है कि कई पार्टनर्स की चॉइस होने की वजह से एयरटेल को 5G सेवाओं के लिए अल्ट्रा-हाई स्पीड, लो लेटेंसी और लार्ज डेटा हैंडलिंग कैपेबिलिटीज मिलेंगी। ऐसे में यूजर्स को काफी बेहतरीन एक्सपीरिएंस मिलेगा। 

Airtel ने देश में 5G सेवाओं के लिए बतौर नेटवर्क पार्टनर Ericsson, Nokia और Samsung के साथ समझौता किया है। आपको बता दें कि डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने देश में हाल ही में स्पेक्ट्रम की नीलामी को खत्म किया है। इसमें सुनील मित्तल की अगुवाई वाली कंपनी ने 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 3300 MHz और 26 GHz बैंड में 19,867.8 MHz स्पेक्ट्रम हासिल किया था। 

फिलहाल जियो और वोडाफोन आइडिया की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है कि वो कब देश में 5G नेटवर्क की शुरुआत करेंगे। हालांकि, टेलीकॉमटॉक की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने ये हिंट दिया है कि जियो की 5G सेवाओं की शुरुआत देश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की जाएगी। 

End of Article