Airtel का बड़ा धमाका! ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी लाई 1,099 रुपये में ये प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2022, 11:22 AM IST

Airtel Black ने ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और DTH ग्राहकों के लिए नए 1,099 रुपये वाले प्लान को पेश किया है। इस नए 1,099 रुपये वाले एयरटेल ब्लैक प्लान में मोबाइल प्रीपेड यूजर्स के लिए कोई स्पेसिफिक बेनिफिट्स नहीं शामिल किए गए हैं। ये दूसरे एयरटेल ब्लैक प्लान्स से अलग है, जो खासतौर पर पोस्टपेड कनेक्शन यूजर्स के लिए होते हैं और जिनमें ब्रॉडबैंड और DTH बेनिफिट्स दिए जाते हैं।

Airtel का बड़ा धमाका! ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी लाई 1,099 रुपये में ये प्लान

Airtel Black ने ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और DTH ग्राहकों के लिए नए 1,099 रुपये वाले प्लान को पेश किया है। इस नए 1,099 रुपये वाले एयरटेल ब्लैक प्लान में मोबाइल प्रीपेड यूजर्स के लिए कोई स्पेसिफिक बेनिफिट्स नहीं शामिल किए गए हैं। ये दूसरे एयरटेल ब्लैक प्लान्स से अलग है, जो खासतौर पर पोस्टपेड कनेक्शन यूजर्स के लिए होते हैं और जिनमें ब्रॉडबैंड और DTH बेनिफिट्स दिए जाते हैं। साथ ही कंपनी ने मौजूदा 1,349 रुपये वाले प्लान को बंद कर दिया है। 

Airtel साइट की लिस्टिंग के मुताबिक, 1,099 रुपये वाले एयरटेल ब्लैक प्लान में ग्राहकों को लैंडलाइन कनेक्शन में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और एयरटेल ब्रॉडबैंड के जरिए 200Mbps तक इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इसमें 350 रुपये की वैल्यू के TV चैनल्स भी मिलेंगे, जिन्हें एयरटेल डिजिटल TV कनेक्शन के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा। 

इस नए 1,099 रुपये वाले एयरटेल ब्लैक प्लान में ग्राहकों को एक साल के लिए Amazon Prime और Airtel Xstream सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए प्लान में पोस्टपेड कनेक्शन यूजर्स के लिए कोई बेनिफिट्स नहीं दिए गए हैं। बल्कि इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जिन्हें लैंडलाइन, फाइबर और DTH सर्विस की जरूरत होती है। 

नए 1,099 रुपये वाले प्लान के अलावा एयरटेल ब्लैक ने एक नए 1,098 रुपये वाले प्लान को भी शामिल किया है। इसमें ग्राहकों को लैंडलाइन पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, 100Mbps की स्पीड तक इंटरनेट एक्सेस और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। साथ ही पोस्टपेड कनेक्शन के लिए इसमें 75GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स भी दिए जाएंगे। 

इन सबके अलावा एयरटेल ने 1,349 रुपये वाले प्लान को बंद भी कर दिया है। इसमें तीन पोस्टपेड कनेक्शन और 210GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स ऑफर किए जाते थे। साथ ही इसमें 350 रुपये के TV चैनल्स के साथ DTH एक्सेस, एक साल के लिए Amazon Prime और Airtel Xstream ऐप सब्सक्रिप्शन दिया जाता था। 

End of Article