Vivo Y15s (2021) की कीमत भारत में 500 रुपये तक कम कर दी गई है। इसकी घोषणा कंपनी ने सोमवार को की। इस स्मार्टफोन को इस साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। ये हैंडसेट एंड्रॉयड (गो एडिशन) पर चलता है। इसका मुकाबला बाजार में Realme C31, Samsung Galaxy M12, और Moto E40 जैसे फोन्स से है।
Vivo Y15s (2021) की कीमत अब सिंगल 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 10,490 रुपये हो गई है। इस स्मार्टफोन को फरवरी में 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ये मिस्टिक ब्लू और वेव ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। ग्राहक इसे वीवो इंडिया ई-स्टोर और कई रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीद सकते हैं।
Vivo Y15s (2021) के स्पेसिफिकेशन्स
डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) बेस्ड Funtouch OS 11.1 पर चलता है और इसमें 6.51-इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 3GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P35 प्रोसेसर मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 13MP का और सेकेंडरी कैमरा 2MP का है। वहीं, सेल्फी के लिए Vivo Y15s के फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है। इसकी मेमोरी 32GB की है और कार्ड की मदद से इसे बढ़ाया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, FM रेडियो और एक Micro-USB पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है। इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां रेगुलर 10W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
