5G In India: इन शहरों में सबसे पहले आएगा 5G, देखें क्या आपका शहर है लिस्ट में?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 12:36 PM IST

भारत में 5G सेवाएं जल्द दस्तक दे सकती हैं। इस बीच हम यहां आपको उन शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां 5G नेटवर्क सबसे पहले आने वाला है।

5G In India: इन शहरों में सबसे पहले आएगा 5G, देखें क्या आपका शहर है लिस्ट में?

5G Service In India: 5G सर्विसेज भारत में बेहद जल्दी लॉन्च होने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जियो और एयरटेल अपनी 5G सेवाएं इस महीने के अंत तक लॉन्च कर सकती हैं। एक हालिया रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि भारत सरकार द्वारा 29 सितंबर को IMC (इंडियन मोबाइल कांग्रेस) के उद्घाटन समारोह में 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च भी किया जा सकता है। इसके अलावा पीएम मोदी ने भी हाल ही में कहा था कि भारत में 5G जल्द ही लॉन्च होने वाला है।

रिपोर्ट्स की माने तो 5G सर्विसेज को धीरे-धीरे अलग-अलग फेज में उपलब्ध कराया जाएगा। पहले फेज में केवल चुनिंदा शहर ही होंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक 5G सेवाएं पहले फेज में केवल 13 शहरों में मौजूद होंगी। 

इन शहरों में 5G आएगा सबसे पहले: 

  • अहमदाबाद
  • बेंगलुरु
  • चंडीगढ़
  • चेन्नई
  • दिल्ली
  • गांधीनगर
  • गुरुग्राम
  • हैदराबाद
  • जामनगर
  • कोलकाता
  • लखनऊ
  • मुंबई
  • पुणे

अब सवाल ये है कि क्या इन शहरों में रहने वाले सभी लोगों को 5G सर्विसेज का एक्सेस मिलेगा? तो जवाब है नहीं। बहुत हद तक ये संभव है कि इन शहरों में 5G का एक्सेस केवल चुनिंदा जगहों पर ही दिया जाए। यानी सीधे शब्दों में कहें तो 5G का एक्सेस सभी तक पहुंचने में अभी और टाइम है। 

रिलायंस जियो से उम्मीद है कि शायद कंपनी अपने AGM के दौरान 5G सेवाओं को लॉन्च कर दे। वहीं, Airtel इसी महीने के अंत तक 5G सर्विसेज को लॉन्च कर सकता है। भारत में एयरटेल और जियो के बीच बड़ा मुकबला है। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सबसे पहले देश में 5G नेटवर्क को लाता है। 

End of Article