टेक एंड गैजेट्स

भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Apple Pay, यूपीआई का भी मिलेगा सपोर्ट

Apple Pay की एंट्री से भारत के डिजिटल पेमेंट बाजार में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है। फिलहाल सैमसंग भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस Samsung Wallet उपलब्ध कराता है। एपल के आने से प्रीमियम स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक नया विकल्प खुलेगा।

Apple Pay

Apple Pay/photo-Apple

एपल की डिजिटल पेमेंट सर्विस Apple Pay के भारत में जल्द लॉन्च होने की संभावना है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह सेवा साल 2026 के अंत तक भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। फिलहाल Apple Pay दुनिया के 89 देशों में उपलब्ध है और अब एपल भारत में इसके रोलआउट की तैयारी कर रहा है।

नियामकीय मंजूरी का इंतजार

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, एपल भारत में Apple Pay लॉन्च करने से पहले नियामकीय मंजूरी का इंतजार कर रहा है। कंपनी बैंकों, नियामकों और कार्ड नेटवर्क्स के साथ मिलकर इस सेवा को शुरू करने पर काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, लॉन्च से पहले जरूरी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

शुरुआती चरण में कार्ड-बेस्ड पेमेंट पर फोकस

रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple Pay के शुरुआती चरण में कार्ड-आधारित कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की सुविधा दी जाएगी। UPI इंटीग्रेशन को बाद में जोड़ा जा सकता है, क्योंकि इसके लिए ज्यादा जटिल नियामकीय आवश्यकताएं होती हैं। एपल शुरुआती दौर में UPI थर्ड पार्टी एप प्रोवाइडर (TPAP) अप्रूवल लेने की संभावना कम मानी जा रही है।

Tap to Pay फीचर मिलेगा सपोर्ट

भारत में लॉन्च होने के बाद Apple Pay से Tap to Pay on iPhone फीचर को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके जरिए यूजर्स NFC आधारित पेमेंट टर्मिनल्स पर सिर्फ फोन टैप करके भुगतान कर सकेंगे। यह सुविधा पहले से सैमसंग के कुछ स्मार्टफोन्स में उपलब्ध है।

डिजिटल पेमेंट सेक्टर में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

Apple Pay की एंट्री से भारत के डिजिटल पेमेंट बाजार में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है। फिलहाल सैमसंग भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस Samsung Wallet उपलब्ध कराता है। एपल के आने से प्रीमियम स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक नया विकल्प खुलेगा।

iPhone और Apple Watch से होगी पेमेंट सुविधा

Apple Pay का इस्तेमाल iPhone और Apple Watch के जरिए दुकानों, रेस्टोरेंट्स, पेट्रोल पंप और अन्य कॉन्टैक्टलेस पेमेंट स्वीकार करने वाले स्थानों पर किया जा सकेगा। इसके अलावा, जिन एप्स और वेबसाइट्स पर Apple Pay सपोर्ट होगा, वहां ऑनलाइन और इन-एप पेमेंट भी संभव होगी।

89 देशों में पहले से उपलब्ध है Apple Pay

एपल के अनुसार, Apple Pay इस समय दुनिया के 89 बाजारों में उपलब्ध है। इसे 11,000 से ज्यादा बैंक और नेटवर्क पार्टनर्स का सपोर्ट प्राप्त है, जिनमें 20 से अधिक लोकल पेमेंट नेटवर्क भी शामिल हैं। भारत में इसके लॉन्च से एपल यूजर्स को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक पेमेंट विकल्प मिलने की उम्मीद है।

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article